52 पत्तों के खेल में फंसे 5 लोग, पुलिस ने मौके पर ही घेराबंदी कर दबोचा! ग्राम गिंदोला में जुए के अड्डे पर छापा, नकदी जब्त—अब आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई

52 पत्तों के खेल में फंसे 5 लोग, पुलिस ने मौके पर ही घेराबंदी कर दबोचा! ग्राम गिंदोला में जुए के अड्डे पर छापा, नकदी जब्त—अब आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई

थाना लवन क्षेत्र के ग्राम गिदोला जोगी डबरी के पास जुआ खेल रहे जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मौके से ताशपत्ती एवं नकदी रकम के साथ कुल 05 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से कुल ₹3,130/- नगद एवं 52 तासपत्ती जप्त

छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं BNSS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर की गई वैधानिक कार्रवाई

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा श्री गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, में जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ-सट्टा और असामाजिक कृत्यों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना लवन पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है।

घटना एवं अपराध का विवरण:- दिनांक 13.10.2026 की रात्रि को थाना लवन पुलिस को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गिंदोला जोगी डबरी के पास कुछ व्यक्ति 52 तास पत्ती से रुपए-पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना लवन पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। मौके पर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से फड़ व पास से कुल ₹3,130/- नगद, 52 तासपत्ती आदि जप्त की गई। आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत दंडनीय पाए जाने पर थाना लवन में अपराध क्र. 0344/2026 पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जप्त संपत्ति का विवरण:

1. नगद राशि (फड़ व पास से): कुल ₹3,130/-

2. अन्य सामग्री: 52 तास पत्ती आदि

गिरफ्तार आरोपीगण:

1. डकेश्वर पटेल पिता साखीराम पटेल, उम्र 50 वर्ष, निवासी गिंदोला, थाना लवन।

2. झनीष पटेल पिता विजय पाल पटेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी गिंदोला, थाना लवन।

3. रामचंद साहू पिता बाबुराम साहू, उम्र 43 वर्ष, निवासी गिंदोला, थाना लवन।

4. गोपी पटेल पिता राजकुमार पटेल, उम्र 29 वर्ष, निवासी गिंदोला, थाना लवन।

5. राजु सोनवानी पिता संतराम सोनवानी, उम्र 38 वर्ष, निवासी कोनारी, थाना लवन

Crime