2012 से बलौदाबाजार पुलिस कार्यालय की संभाल रहे थे जिम्मेदारी, अब रायपुर ग्रामीण में नई पारी! उप निरीक्षक पवन बंदे को शाल-श्रीफल देकर दी गई भावुक विदाई

2012 से बलौदाबाजार पुलिस कार्यालय की संभाल रहे थे जिम्मेदारी, अब रायपुर ग्रामीण में नई पारी! उप निरीक्षक पवन बंदे को शाल-श्रीफल देकर दी गई भावुक विदाई

बलौदाबाजार–भाटापारा पुलिस कार्यालय में उप निरीक्षक (एम) पवन बंदे का स्नेह मिलन एवं विदाई समारोह आयोजित

जिला निर्माण वर्ष 2012 से लगातार उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले श्री पवन बंदे का रायपुर ग्रामीण स्थानांतरण होने पर दी गई विदाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा सहित पुलिस कार्यालय के समस्त स्टाफ ने उनके कार्यकाल और कार्यों की, की भूरि-भूरि प्रशंसा

बलौदाबाजार-भाटापारा : बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में दिनांक 14.10.2026 को उप निरीक्षक ( ministerial) श्री पवन बंदे के स्थानांतरण पर एक स्नेह मिलन एवं विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विदित हो कि श्री पवन बंदे का स्थानांतरण जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से जिला रायपुर ग्रामीण के लिए हुआ है।

वर्ष 2012 से जिले में दी है समर्पित सेवाएं:- विदित हो कि श्री पवन बंदे जिला निर्माण वर्ष 2012 से ही पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और तन्मयता के साथ अपने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में हमेशा उच्च दक्षता और अनुशासन का परिचय दिया।

सम्मान एवं शुभकामनाएं:- विदाई समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री खोमन सिन्हा द्वारा श्री पवन बंदे के अब तक के सेवाकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कार्यालय में पदस्थ समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने श्री बंदे के साथ बिताए गए कार्यकाली अनुभवों को साझा करते हुए उन्हें आत्मीय विदाई दी।

Chhattisgarh