दो-तीन साल से गांजा तस्करी में जुटे होने का खुलासा, ओडिशा से सप्लाई के नेटवर्क पर लवन पुलिस का शिकंजा! एंड-टू-एंड विवेचना में दो कथित सप्लायर गिरफ्तार, गांजा बिक्री की नकदी बरामद; NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई जारी

दो-तीन साल से गांजा तस्करी में जुटे होने का खुलासा, ओडिशा से सप्लाई के नेटवर्क पर लवन पुलिस का शिकंजा! एंड-टू-एंड विवेचना में दो कथित सप्लायर गिरफ्तार, गांजा बिक्री की नकदी बरामद; NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई जारी

थाना लवन क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 03 लवन में गांजा तस्करी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; एंड टू एंड विवेचना करते हुए 02 और आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा लाकर खपाने वाले सप्लायर चढ़े पुलिस के हत्थे

आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री से प्राप्त नगदी रकम ₹2000 जप्त

प्रकरण में कुल 03 आरोपियों की अब तक हो चुकी है गिरफ्तारी; NDPS एक्ट के तहत की जा रही है कार्रवाई

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, में जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री तथा उनके स्त्रोत (End-to-End Investigation) का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना लवन पुलिस ने पूर्व में पकड़े गए आरोपी जयप्रकाश कुर्रे से पूछताछ के आधार पर गांजा तस्करी के मुख्य नेटवर्क का खुलासा करते हुए 02 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। 

​मामले का विवरण एवं पुलिस की धरपकड़:- ​पूर्व में थाना लवन पुलिस द्वारा आरोपी जयप्रकाश कुर्रे के कब्जे से कुल 8.718 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर विधिवत कार्रवाई की गई थी। मामले में गहराई से विवेचना (End-to-End Investigation) करते हुए गांजा तस्करी के स्त्रोत का पता लगाया गया। ​गिरफ्तार आरोपी जयप्रकाश कुर्रे से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह ओडिशा से गांजा मंगवाता था, जिसमें सहयोग करने के लिए स्थानीय आरोपी जागेश्वर उर्फ नानू रात्रे एवं अर्जुन चन्द्राकर शामिल थे। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों संदेही आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। 

​आरोपियों का कृत्य एवं जप्त संपत्ति:- ​पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पिछले दो-तीन वर्षों से मादक पदार्थ गांजा लाकर बिक्री का कार्य कर रहे थे। दोनों आरोपी से कुल ₹2,000/- नगद एवं अन्य साक्ष्य जप्त किए गए। दोनों आरोपियों का कृत्य एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर दिनांक 11.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा.रही है। प्रकरण विवेचना में है। 

​गिरफ्तार किए गए 02 नए आरोपी:

1. ​जागेश्वर उर्फ नानू रात्रे पिता विश्राम रात्रे, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13 लवन, थाना लवन

2. ​अर्जुन चन्द्राकर पिता नरोत्तम चन्द्राकर, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11 लवन, थाना लवन

Crime