रिहायशी इलाके के खाली मकान में छिपाकर रखा था 8.56 लाख रुपये का पटाखों का जखीरा! मुखबिर की सूचना पर बलौदा पुलिस की रेड, करीब 176 किलो अवैध पटाखे बरामद; 52 वर्षीय आरोपी दीपक अग्रवाल गिरफ्तार

रिहायशी इलाके के खाली मकान में छिपाकर रखा था 8.56 लाख रुपये का पटाखों का जखीरा! मुखबिर की सूचना पर बलौदा पुलिस की रेड, करीब 176 किलो अवैध पटाखे बरामद; 52 वर्षीय आरोपी दीपक अग्रवाल गिरफ्तार

रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा पुलिस ने किया बरामद

8.56 लाख रुपये के अवैध फटाखा अलग अलग कार्टूनों में रखे थे जब्त

जांजगीर-चांपा : जिले में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बलौदा पुलिस ने ग्राम बैजलपुर स्थित महामाया क्रेशर के खाली मकान में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से लगभग 176 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के पटाखे, जिनकी अनुमानित कीमत 8 लाख 56 हजार रुपये है, बरामद कर जब्त किए हैं। मामले में आरोपी दीपक कुमार अग्रवाल, उम्र 52 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, नैला को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बैजलपुर स्थित महामाया क्रेशर के खाली मकान में रिहायशी इलाके के भीतर पटाखों का अवैध भंडारण कर बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल रेड कार्रवाई की, जहां अलग अलग कार्टून में विभिन्न प्रकार के पटाखे रखे मिले जिसे विधिवत जब्त कर

आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना बलौदा, निरीक्षक सुशील पटेल, ASi विवेक सिंह थाना सायबर, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवर सहित बलौदा थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Crime