खलखलहा नाला के पास सज रही थी जुए की महफिल, पुलिस की घेराबंदी से मची खलबली! असनींद में दांव लगाते 6 आरोपी गिरफ्तार, ₹17,100 नकद, 4 मोबाइल और 3 मोटरसाइकिल समेत लाखों की संपत्ति जब्त

खलखलहा नाला के पास सज रही थी जुए की महफिल, पुलिस की घेराबंदी से मची खलबली! असनींद में दांव लगाते 6 आरोपी गिरफ्तार, ₹17,100 नकद, 4 मोबाइल और 3 मोटरसाइकिल समेत लाखों की संपत्ति जब्त

ग्राम असनींद खलखलहा नाला के पास जुआ खेल रहे जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मौके से ताशपत्ती और नकदी रकम के साथ कुल 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से कुल ₹17,100/- नगद, 04 नग मोबाइल, 03 नग मोटरसाइकिल (Splendor, Passion Pro, CD Deluxe) एवं ताशपत्ती जप्त

छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध पृथक से धारा 170 BNSS के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल दाखिल करने की प्रक्रिया की जा रही है

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, में जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ-सट्टा और असामाजिक कृत्यों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कसडोल पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है। 

​घटना एवं अपराध का विवरण:- ​दिनांक 11.10.2026 को थाना कसडोल पुलिस को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम असनींद खलखलहा नाला के पास कुछ लोग हरजीत का दांव लगाकर, काटपत्ती जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना कसडोल पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ मौके पर रेड कार्रवाई की गई। मौके पर घेराबंदी कर पकड़े गए 06 आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से नगद राशि, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल एवं ताशपत्ती जप्त की गई। आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत दंडनीय पाए जाने पर थाना कसडोल में अपराध क्र. 388/2026 पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों के विरुद्ध पृथक से (BNSS) की धारा 170 के तहत आवश्यक प्रतिबंधात्मक व वैधानिक कार्रवाई करते हुए सभी को विधिवत जेल दाखिल करने की प्रक्रिया की जा रही है। 

​जप्त संपत्ति का विवरण:

1. ​नगद राशि: कुल ₹17,100/- 

2. ​मोबाईल फोन: 04 नग (कीमत लगभग ₹80,000/-) 

3. ​वाहन (मोटरसाइकिल): 03 नग (Splendor, Passion Pro, CD Deluxe – कीमत लगभग ₹1,20,000/-) 

4. ​अन्य सामग्री: 52 तास पत्ती एवं तालपत्री 

​गिरफ्तार आरोपीगण:

1. ​जवाहिर साहू पिता बुधराम साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी पिसीद, थाना कसडोल। 

2. ​रविशंकर कैवर्त्य पिता लालजी कैवर्त्य, उम्र 33 वर्ष, निवासी असनींद थाना कसडोल। 

3. ​ओमप्रकाश साहू पिता सीताराम साहू, उम्र 51 वर्ष, निवासी बैंगनडबरी, थाना कसडोल। 

4. ​रामप्रसाद वर्मा पिता लोकनाथ वर्मा, उम्र 55 वर्ष, निवासी साबर, थाना कसडोल। 

5. ​नागेश धीवर, निवासी कसडोल। 

6. बिसाहू यादव, निवासी असनींद, थाना कसडोल।

Crime