क्रिकेट बैट से सिर पर ताबड़तोड़ वार, जानलेवा हमले के आरोपी के पास मिली पिस्टल! रायपुर के गुढ़ियारी में सनसनीखेज मामला, मुख्य आरोपी कुणाल सिंह समेत 3 गिरफ्तार—मोटरसाइकिल भी जब्त

क्रिकेट बैट से सिर पर ताबड़तोड़ वार, जानलेवा हमले के आरोपी के पास मिली पिस्टल! रायपुर के गुढ़ियारी में सनसनीखेज मामला, मुख्य आरोपी कुणाल सिंह समेत 3 गिरफ्तार—मोटरसाइकिल भी जब्त

क्रिकेट बैट से जानलेवा हमला करने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी कुणाल सिंह के कब्जे से पिस्टल बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत भी अलग से कार्यवाही

रायपुर : पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप के नेतृत्व में नॉर्थ जोन क्षेत्र में गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी एवं फरार आरोपियों की पतासाजी के लिए कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन आदित्य पांडे तथा एसीपी उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के पर्यवेक्षण में थाना गुढ़ियारी द्वारा क्रिकेट बैट से जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी कुणाल सिंह के कब्जे से पिस्टल बरामद होने पर आर्म्स एक्ट के तहत पृथक से कार्रवाई की गई।

क्रिकेट बैट से जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 08.10.2026 को शाम लगभग 7:40 बजे प्रार्थी अमन गुप्ता चॉइस सेंटर में मौजूद था। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर कुणाल सिंह एवं उसके दो साथियों द्वारा प्रार्थी के साथ गाली-गलौज की गई। प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने क्रिकेट बैट से उसके सिर पर कई बार वार किया, जिससे उसके सिर एवं दाहिने हाथ में चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंची सरोज गुप्ता के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट की गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 458/2026, धारा 333, 296, 351(2), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 10.10.2026 को मुख्य आरोपी कुणाल सिंह तथा उसके साथी अनुराग किरनापुरे, उम्र 24 वर्ष, एवं संदीप दास, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

मुख्य आरोपी कुणाल सिंह के कब्जे से पिस्टल बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत पृथक कार्रवाई

मुख्य आरोपी कुणाल सिंह के कब्जे से पिस्टल बरामद होने पर थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 461/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत पृथक अपराध पंजीबद्ध किया गया। इस प्रकरण में पिस्टल एवं बजाज पल्सर N150 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 PR 8076 को जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

इस प्रकार क्रिकेट बैट से जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी कुणाल सिंह के कब्जे से पिस्टल की बरामदगी होने पर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत भी अलग से कार्रवाई की गई।

मुख्य आरोपी कुणाल सिंह आदतन अपराधी प्रवृत्ति का है तथा उसके विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता रही है। नाबालिग उम्र में भी उसके द्वारा किए गए गंभीर अपराध दर्ज  है। उसके माता और पिता के विरुद्ध भी पूर्व में कई आपराधिक प्रकरणों में जेल जा चुके हैं।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड में जेल भेजा गया है।

Crime