शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायपुर : थाना खम्हारडीह क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने तथा बाद में शादी से इनकार करने के मामले में थाना खम्हारडीह पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त शिकायत के अनुसार, आरोपी लिंगराज यादव, पिता संजय यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पिरदा, थाना विधानसभा, रायपुर द्वारा वर्ष 2020 से पीड़िता को शादी करने का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने बाद में शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की।
शिकायत प्राप्त होने पर थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 406/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना करते हुए आरोपी की पतासाजी की गई। आरोपी के मिलने पर उससे पूछताछ कर प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की गई तथा उसे दिनांक 10.10.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से माननीय न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है। थाना खम्हारडीह पुलिस द्वारा मामले में आगे की विवेचना की जा रही है।

