पुरानी रंजिश में किराना दुकान में घुसकर सगे भाइयों ने किया हमला, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के बाद लोहे के 1 किलो बाट से प्रार्थी को पीटा; पलारी पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा, हथियार बरामद

पुरानी रंजिश में किराना दुकान में घुसकर सगे भाइयों ने किया हमला, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के बाद लोहे के 1 किलो बाट से प्रार्थी को पीटा; पलारी पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा, हथियार बरामद

ग्राम परसवानी स्थित किराना दुकान में जबरन घुसकर मारपीट एवं लोहे के बाट से हमला करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश को लेकर प्रार्थी से गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी व मारपीट करने वाले सगे भाइयों को पुलिस ने दबोचा

आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का 01 कि.ग्रा. का बाट जप्त

आरोपियों के विरुद्ध BNS की धारा 296, 351(3),115(2),333, 3(5) के तहत की गई कार्यवाही

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, में जिले में आपराधिक गतिविधियों व मारपीट की घटनाओं में संलिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना पलारी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी के नवर्निमित मकान में स्थित किराना दुकान में जबरन घुसकर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी व मारपीट करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

​घटना एवं अपराध का विवरण:-​प्रार्थी तोमन मांडले (निवासी परसवानी, थाना पलारी) द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 30.09.2026 को आरोपी चंद्रप्रकाश टंडन एवं हेमंत टंडन द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर प्रार्थी के नवनिर्मित मकान में स्थित किराना दुकान में जबरन प्रवेश कर मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दी गई। आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्के एवं लोहे के बाट से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई गई। ​प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पलारी में अपराध क्र. 390/2026 दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी का सीएचसी पलारी में चिकित्सीय मुलाहिजा कराया गया तथा घटनास्थल का निरीक्षण व प्रार्थी व गवाहों के कथन के आधार पर प्रकरण में धारा 333 BNS जोड़ी गई। 

​पुलिस कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी:- विवेचना के दौरान थाना पलारी पुलिस द्वारा आरोपियों की खोजबीन कर उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का 01 कि.ग्रा. का बाट विधिवत जप्त किया गया। ​आरोपियों को आज दिनांक 07.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। 

​गिरफ्तार आरोपीगण:

1. ​चंद्रप्रकाश टंडन पिता रामकुमार टंडन, उम्र 42 वर्ष, निवासी परसवानी, थाना पलारी

2. ​हेमंत टंडन पिता रामकुमार टंडन, उम्र 38 साल निवासी परसवानी, थाना पलारी

Crime