चौराहों पर ट्रैफिक ड्यूटी, सड़क पर संदिग्धों पर पैनी नजर और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई—रायपुर यातायात पुलिस के 61 अधिकारी-कर्मचारी बने मिसाल; 5 आर्म्स, 10 चोरी और 7 लूट के मामलों में उत्कृष्ट कार्य पर पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित

चौराहों पर ट्रैफिक ड्यूटी, सड़क पर संदिग्धों पर पैनी नजर और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई—रायपुर यातायात पुलिस के 61 अधिकारी-कर्मचारी बने मिसाल; 5 आर्म्स, 10 चोरी और 7 लूट के मामलों में उत्कृष्ट कार्य पर पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित

रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला (भा॰पु॰से॰)द्वारा यातायात ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 61 अधिकारी-कर्मचारी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

यातायात ड्यूटी के साथ ही अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

यातायात के जवानों द्वारा अपराध नियंत्रण में कार्य करना एक नई उपलब्धी

रायपुर : शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ ड्यूटी के दौरान अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों को रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला (भा॰पु॰से॰)  एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले (भा॰पु॰से॰)  द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी अपने नियमित यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था संबंधी दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ ड्यूटी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए विभिन्न आपराधिक प्रकरणों के निराकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

पिछले दो माह में यातायात ड्यूटी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 61 अधिकारी-कर्मचारियों को 22 प्रकरणों में प्रशस्ति पत्र एवं इनाम प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट कार्यों का विवरण—

आर्म्स एक्ट के 05 प्रकरणों में ड्यूटी के दौरान आरोपियों से चाकू/आर्म्स बरामद कर कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 13 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं इनाम प्रदान किया गया।

1. सउनि उदल सिंह साहू 

2. प्रधान आरक्षक 1371 श्रीकांत मिश्रा 

3. ⁠प्रधान आरक्षक 1692 रामूराम महिलांगे 

4. ⁠प्रधान आरक्षक 1720 हरिवंश कंवर 

5. ⁠आरक्षक 2087 युगल किशोर यदु 

6. आरक्षक 2499 सेतराम दीवान 

7. आरक्षक 1955 विशाल सोरी 

8. आरक्षक 2349 ओम कुमार दीवान

9. आरक्षक 1996 रज्जब खान 

10. ⁠नव आरक्षक 344 रोहित सिंह

11. ⁠नव आरक्षक 349 नारेंद्र राय

12. नव आरक्षक 509 सूर्यप्रकाश 

13. नव आरक्षक 1493 पीला सिंह

चोरी के 10 प्रकरणों में ड्यूटी के दौरान चोरी के वाहनों की पहचान कर उन्हें बरामद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 21 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं इनाम से सम्मानित किया गया।

1. निरीक्षक विशाल कुजूर 

2. ⁠निरीक्षक अम्बरीश शर्मा 

3. ⁠निरीक्षक गोविंद यादव 

4. प्रधान आरक्षक 1783 लंबोदर साहू 

5. प्रधान आरक्षक 1528 नरेन्द्र कुमार श्रीवास 

6. प्रधान आरक्षक 1815 कुलेश्वर राजपूत 

7. आरक्षक 57 लोकेश कुमार चक्रधारी 

8. आरक्षक 1738 सुनील क्षत्रीय 

9. ⁠आरक्षक 2706 विजय ठाकुर 

10. आरक्षक 724 भगवान जैन 

11. आरक्षक 1214 विजय सेन 

12. ⁠आर. 544 हरिश ठाकुर 

13. ⁠आर. 1459 अनिल राजपूत 

14. आरक्षक 2194 अमित डहरिया

15. ⁠आरक्षक 669 गोपाल राजपूत 

16. आरक्षक 1686 रूपचंद बर्मन 

17. आरक्षक क्रमांक 2719 महेन्द्र वर्मा 

18. आरक्षक क्रमांक 606 गोपाल सिदार

19. ⁠सैनिक 269 मनोज शर्मा 

20. ⁠नव आरक्षक 269 निखिल साहू (जिला बलरामपुर) 

21. नव आरक्षक 284 प्रदीप कुमार राजवाड़े (जिला बलरामपुर) 

लूट के 07 प्रकरणों में तत्परता एवं सजगता का परिचय देते हुए आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 27 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं इनाम प्रदान किया गया।

1. निरीक्षक अमित पद्मशाली 

2. ⁠निरीक्षक नवल किशोर  कश्यप

3. सहायक उप निरीक्षक (सउनि) नारायण वर्मा 

4. ⁠⁠प्रधान आरक्षक (क्र. 1371) अमित मिश्रा 

5. प्रधान आरक्षक (क्र. 691) आशुतोष नेताम 

6. प्रधान आरक्षक (क्र. 291) टेकराम वर्मा 

7. प्रधान आरक्षक (क्र. 1553) अभय राव 

8. प्रधान आरक्षक (क्र. 357) विनय शुक्ला 

9. ⁠प्रधान आरक्षक (क्र. 714) विजय मारकण्डे 

10. ⁠⁠आरक्षक (क्र. 1293) दूजराम कश्यप 

11. ⁠आरक्षक (क्र. 2580) रमेन्द्र वर्मा 

12. आरक्षक (क्र. 829) विजय सोनवानी 

13. आरक्षक (क्र. 2185) दिनेश पटेल 

14. आरक्षक (क्र. 2247) भूपेन्द्र वर्मा 

15. आरक्षक (क्र. 463) आजाद सिंह 

16. आरक्षक (क्र. 1890) विभूति सिंह मारकंडेय 

17. आरक्षक (क्र. 2294) घनश्याम मंडल 

18. ⁠आरक्षक (क्र. 1835) मनोज सावड़े 

19. ⁠आरक्षक (क्र. 2488) खूबलाल निषाद 

20. आरक्षक (क्र. 2496) गोविंद विनायक 

21. आरक्षक (क्र. 106) शेख जुम्मन 

22. सैनिक (क्र. 03) मोहसिन खान

23.सैनिक (क्र. 438) सालिक राम साहू

24.नव आरक्षक (क्र. 566) संजू टेकाम (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) 

25.नव आरक्षक (क्र. 1809) प्रहलाद वर्मा (जिला नारायणपुर) 

26.नव आरक्षक (क्र. 516) अनुज कुमार

27.नव आरक्षक (क्र. 1802) प्रकाश ध्रुव ।

इस प्रकार कुल 61 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों की कार्यकुशलता, सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों का मुख्य दायित्व यातायात व्यवस्था बनाए रखना है, लेकिन ड्यूटी के दौरान अपराध घटित होते देखने अथवा संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई कर अपराधियों को पकड़ना पुलिस की सतर्कता एवं जिम्मेदारी का परिचायक है। यातायात पुलिस कमिश्नरेट के लिए ये बड़ी उपलब्धी है एवं ऐसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारीगण अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले (भा॰पु॰से॰) में कहा कि किसी भी आम नागरिक का पुलिस से सबसे पहला और सबसे नियमित संपर्क थाने में नहीं, बल्कि सड़क पर यातायात पुलिसकर्मी के जरिए ही होता है। यही वजह है कि जनता के मन में पूरी पुलिस व्यवस्था की छवि काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि चौराहे पर खड़ा ट्रैफिक का जवान उनके साथ कैसा व्यवहार करता है।

पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा ने सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों की कार्यकुशलता, सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करने पर आभार व्यक्त किया एवं आश्वस्त किया कि यातायात पुलिस भविष्य में भी इसी निष्ठा और तत्परता के साथ निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रयासरत रहेगी।

इस सम्मान कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात राम कुमार बर्मन, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात श्रीमती स्नेहिल साहू, रमेश येरेवार, सतीष ठाकुर, कमलजीत पाटले , श्रीमती सीमा अहिरवार तथा यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh