सरकारी राशन की अवैध खरीद-बिक्री और अदला-बदली का खुलासा, दुर्ग में मकान से 60 बोरियों में 24 क्विंटल शासकीय चावल बरामद; वैशाली नगर पुलिस ने आरोपी सोहन चेलक को दबोचा

सरकारी राशन की अवैध खरीद-बिक्री और अदला-बदली का खुलासा, दुर्ग में मकान से 60 बोरियों में 24 क्विंटल शासकीय चावल बरामद; वैशाली नगर पुलिस ने आरोपी सोहन चेलक को दबोचा

शासकीय खाद्यान्न का अवैध क्रय-विक्रय एवं अदला-बदली कर भंडारण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

वैशाली नगर पुलिस ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जाने वाले शासकीय चावल के अवैध भंडारण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी के मकान की तलाशी के दौरान 60 बोरियों में कुल 24 क्विंटल शासकीय चावल अवैध रूप से भंडारित पाया गया।

जप्त खाद्यान्न की पुष्टि नागरिक आपूर्ति निगम के तकनीकी सहायक के माध्यम से कराई गई, जिससे शासकीय खाद्यान्न होना प्रमाणित हुआ।

खाद्य निरीक्षक द्वारा प्रस्तुत मूल दस्तावेजों एवं शिकायत के आधार पर थाना वैशाली नगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान आरोपी सोहन चेलक को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

दुर्ग : दिनांक 07.10.2026 को थाना वैशाली नगर पुलिस द्वारा शासकीय खाद्यान्न के अवैध क्रय-विक्रय, अदला-बदली एवं भंडारण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

खाद्य निरीक्षक आशुतोष चंद्राकर द्वारा पत्र क्रमांक 3837/अभि/2026, दुर्ग दिनांक 25.09.2026 के माध्यम से शासकीय खाद्यान्न का अवैधानिक रूप से क्रय-विक्रय एवं अदला-बदली कर भंडारण किए जाने के संबंध में आरोपी सोहन चेलक के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रकरण में प्रस्तुत मूल दस्तावेजों के आधार पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 374/2026, धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान आरोपी के मकान की तलाशी लेने पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन कार्डधारियों को वितरित किए जाने वाला चावल 60 बोरियों में कुल 24 क्विंटल अवैध रूप से भंडारित पाया गया। बरामद खाद्यान्न की पुष्टि नागरिक आपूर्ति निगम के तकनीकी सहायक के माध्यम से कराई गई।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपी द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से पात्र राशन कार्डधारियों को वितरित किए जाने वाले शासकीय खाद्यान्न का अवैधानिक रूप से क्रय-विक्रय एवं अदला-बदली कर अपने मकान में भंडारण किया जाना पाया गया।

घटना स्थल

आरोपी का मकान, राजीव नगर, वार्ड क्रमांक 19, थाना वैशाली नगर क्षेत्र, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम– सोहन चेलक, उम्र 23 वर्ष, निवासी राजीव नगर, वार्ड क्रमांक 19, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री

1. शासकीय चावल 60 बोरी, कुल वजन 24 क्विंटल।

पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड

आरोपी के विरुद्ध थाना पुलगांव, जिला दुर्ग में अपराध क्रमांक 151/2022, धारा 186, 294, 506, 34 भादवि का प्रकरण पूर्व में दर्ज होना पाया गया है।

सराहनीय कार्य

प्रकरण में खाद्य निरीक्षक आशुतोष चंद्राकर द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना एवं आरोपी की तलाश की गई। विवेचना के दौरान घटनास्थल का नक्शा तैयार कर आरोपी को पकड़ा गया तथा धारा 47 BNSS के तहत नोटिस देकर गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए दिनांक 07.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के शासकीय खाद्यान्न की अवैध खरीद-बिक्री, अदला-बदली अथवा भंडारण की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस अथवा संबंधित खाद्य विभाग को सूचित करें। शासकीय योजनाओं में वितरित सामग्री के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Crime