मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में
दोनों नाबालिग बालकों ने अपने साथियों के साथ पहले की लूट और फिर आरोपी गणेश के साथ मिलकर चाकू से 17 वर्षीय किशोर पर किये थे जानलेवा हमला
लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बटन चाकू बरामद, बालिग आरोपी गणेश सारथी भी पुलिस की गिरफ्त में
दोनों विधि से संघर्षरत बालकों और गणेश का पूर्व में भी रहा है आपराधिक रिकॉर्ड, लूट व हत्या के प्रयास के प्रकरण भेजा गया रिमांड
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वारदात के बाद तत्काल शुरू की गई धरपकड़
रायगढ़ : थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ओवरब्रिज के सामने मिनीमाता चौक के पास हुई लूटकांड और की घटना का जूटमिल पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए घटना में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इनके साथ वारदात में शामिल बालिग आरोपी गणेश सारथी, निवासी बजरंगपारा जूटमिल को भी पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन एवं वारदात में प्रयुक्त बटन चाकू बरामद किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि इन्हीं दोनों विधि से संघर्षरत बालकों ने उसी रात गणेश सारथी एवं एक अन्य युवक के साथ मिलकर बजरंगपारा निवासी 17 वर्षीय विनय जायसवाल पर भी चाकू से हमला किया था।
पहली वारदात लूट की-
दिनांक 04 अक्टूबर 2026 की रात्रि करीब 9 बजे ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग, मिनीमाता चौक के पहले रेलवे पटरी के पास आरोपियों ने प्रार्थी रितेश कुमार जैन पिता सुरेश जैन उम्र 35 वर्ष, निवासी महरापारा जूटमिल का रास्ता रोक लिया। दोनों नाबालिगों ने 3 अन्य साथियों के मिलकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ-मुक्के से मारपीट की। इसी दौरान आरोपियों ने अपने पास रखे नुकीले चाकू से प्रार्थी के दाहिने सीने पर वार कर दिया और उसके पास रखे 300 रुपये नगद एवं वीवो कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 603/2026, धारा 296, 351(3), 309(6), 310(6), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दूसरी वारदात में 17 वर्षीय किशोर पर किया चाकू से हमला-
इसी रात करीब 8 बजे दोनों विधि से संघर्षरत बालकों ने आरोपी गणेश सारथी (24 साल) और एक अन्य आरोपित के साथ मिलकर बजरंगपारा के 17 वर्षीय किशोर बालक से शराब के लिए पैसे मांगकर उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से उसके पेट में चाकू से वार कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने 4 आरोपियों के विरुद्ध नामजद अपराध क्रमांक 607/2026, धारा 109(1), 115(2), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।
दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में सीएसपी राहुल उईके के मार्गदर्शन पर टीआई जूटमिल अभिनव कांत सिंह ने तत्काल अपने स्टाफ को आरोपियों की पतासाजी में लगाया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास की जानकारी, संदिग्धों की गतिविधियों एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के बाद तीन संदेहियों को पकड़ा। पूछताछ और जांच में तीनों की घटनाओं में संलिप्तता सामने आई, जिनमें गणेश सारथी बालिग तथा दो विधि से संघर्षरत बालक पाए गए। आरोपी गणेश सारथी केवल मारपीट में शामिल था । आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन एवं एक बटन चाकू, हाथ पहना लोहे का कड़ा बरामद किया गया है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों विधि से संघर्षरत बालकों एवं गणेश का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। ये हत्या, हत्या का प्रयास, लूट औरपीट के अपराधों में लगातार संलिप्त रहे हैं ।
4 अक्टूबर की दोनों घटना पर जूटमिल पुलिस द्वारा दोनों विधि के साथ संघर्षरत बालकों के विरुद्ध लूट एवं हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि बालिग आरोपी गणेश सारथी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में शामिल 4 फरार आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है ।
एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं सीएसपी राहुल उईके के सुपरविजन पर तत्काल कार्रवाई में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक नरसिंह नाथ यादव सहायक, उप निरीक्षक हेमंत कश्यप, प्रधान आरक्षक सतीश कुमार पाठक, आरक्षक सुशील यादव, तरुण महिलाने, नरेश रजक, संजय एक्का और राकेश कुमार नायक की अहम भूमिका रही है ।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश
”चाकूबाजी, लूट एवं गंभीर अपराधों अपराधों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जावेगा, जूटमिल पुलिस ने शीघ्र धरपकड़ कर आरोपियों को पकड़ा, ऐसे गंभीर अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।“

