जोरंडाझरिया के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, ₹10 लाख की लागत से बना सामुदायिक भवन; सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों के लिए अब गांव में ही मिलेगा सुविधाजनक स्थान

जोरंडाझरिया के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, ₹10 लाख की लागत से बना सामुदायिक भवन; सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों के लिए अब गांव में ही मिलेगा सुविधाजनक स्थान

ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, सामाजिक, सांस्कृतिक आयोजनों के लिए मिला सुविधाजनक स्थान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधायक मद से 10 लाख की लागत से बनी सामुदायिक भवन

जशपुरनगर : फरसाबहार तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोरंडाझरिया के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सामुदायिक भवन की मांग अब पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक विष्णुदेव साय के विधायक मद से 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है। भवन निर्माण पूर्ण होने से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अब सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो गया है। सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामीणों को विभिन्न आयोजनों के लिए स्थान की तलाश करने तथा अन्य स्थानों पर निर्भर रहने की परेशानी से राहत मिलेगी। गांव में ही बेहतर सुविधा उपलब्ध होने से सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, ग्रामीण इस भवन का उपयोग बैठक, सामाजिक कार्यक्रमों एवं अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए भी कर सकेंगे।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

सामुदायिक भवन की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही उनकी मांग को प्राथमिकता देते हुए सामुदायिक भवन की स्वीकृति प्रदान की गई और निर्माण कार्य पूरा कराया गया। इससे गांव के लोगों को एक महत्वपूर्ण सुविधा मिली है। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, भवन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से गांवों में विकास का वातावरण मजबूत हो रहा है।

Jashpur