सामाजिक एकता से संगठन की मजबूती तक—बीड में तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में जुटे देशभर के प्रतिनिधि, डिप्टी सीएम अरुण साव ने समाजहित पर की चर्चा; भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलकर सेवा संकल्प अभियान पर भी किया संवाद

सामाजिक एकता से संगठन की मजबूती तक—बीड में तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में जुटे देशभर के प्रतिनिधि, डिप्टी सीएम अरुण साव ने समाजहित पर की चर्चा; भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलकर सेवा संकल्प अभियान पर भी किया संवाद

महाराष्ट्र में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक एकजुटता और समाजहित पर हुआ मंथन : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले उप मुख्यमंत्री अरुण साव, संगठन और सेवा संकल्प अभियान पर की चर्चा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने केशर काकू जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को किया नमन

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक और सामान्य सभा में शामिल हुए। यहां उन्होंने देशभर से आए पदाधिकारियों- प्रतिनिधियों के साथ समाज के विकास और सामाजिक हित पर चर्चा की। साव ने काकू स्मृति स्थल में स्वर्गीय केशरबाई क्षीरसागर ‘केशर काकू’ को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया। उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में समाजहित पर हुआ मंथन

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में समाज के वर्तमान विषयों पर चर्चा की। संगठन की गतिविधियों और सामाजिक हित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। श्री साव ने कहा कि ऐसे मंच संवाद और सहभागिता को मजबूत करते हैं।

केशर काकू जी को श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद

सोनाजीराव क्षीरसागर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज परिसर में साव ने स्वर्गीय केशरबाई क्षीरसागर केशर काकू के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनकी स्मृति में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।महासभा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशर काकू ने समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साव ने उनके सेवा और समर्पण को याद करते हुए सादर नमन किया।

सामान्य सभा में एकजुटता के साथ आगे बढ़ने पर चर्चा

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की सामान्य सभा में साव ने वरिष्ठ पदाधिकारियों और समाजजनों के साथ सहभागिता की। इस दौरान समाज के विकास और सामाजिक हित के विभिन्न  विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की। साथ ही सामाजिक एकजुटता और समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने पर विचार मंथन किया।

भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बीड शहर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने संगठन के कार्यों, सेवा संकल्प अभियान और आगामी गतिविधियों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति है।

Chhattisgarh