राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल होने सारंगढ़ पहुंचे शिक्षा एवं प्रभारी मंत्री
सर्किट हाउस में कलेक्टर, एसपी और जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत-अभिनंदन
सारंगढ़–बिलाईगढ़ : 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शामिल होने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव एवं जिले के प्रभारी तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा सारंगढ़ पहुंचे।
सारंगढ़ के सर्किट हाउस पहुंचने पर मंत्री द्वय का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू एवं पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर दोनों मंत्रियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों ने भी मंत्री द्वय से आत्मीय भेंट कर पुष्पगुच्छ से उनका अभिनंदन किया।
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर सर्किट हाउस में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। इसके पश्चात मंत्री द्वय प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

