बिलासपुर स्टेशन पर रेलवे की कड़ी टिकट जांच: 14 ट्रेनों में किलाबंदी अभियान चलाकर 243 मामलों में 2.01 लाख रुपये जुर्माना वसूला, बिना टिकट व अनियमित यात्रा पर शिकंजा

बिलासपुर स्टेशन पर रेलवे की कड़ी टिकट जांच: 14 ट्रेनों में किलाबंदी अभियान चलाकर 243 मामलों में 2.01 लाख रुपये जुर्माना वसूला, बिना टिकट व अनियमित यात्रा पर शिकंजा

बिलासपुर स्टेशन में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाकर 243 मामलों से 2,00,810 रूपये बतौर जुर्माना वसूले गए |

बिलासपुर : पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा यात्रियों को सुगम व सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने, रेलवे नियमों के पालन सुनिश्चित करने तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से निरंतर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक डी एस चौहान के नेतृत्व में मंडल के बिलासपुर स्टेशन में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य टिकट निरीक्षक एवं टीटीई स्टाफ भी शामिल थे।

इस अभियान के दौरान बिलासपुर स्टेशन से गुजरने वाली 14 ट्रेनों की सघन जांच कर 243 मामलों से कुल 2,00,810 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा के 204 मामलों से 01 लाख 80 हजार 135 रुपये , अनियमित टिकट के 27 मामलों से 19 हजार 475 रुपये तथा  बिना बुक किए गए लगेज के 12 मामले से 1200 रुपए शामिल है |                 

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व उचित यात्रा टिकट अवश्य लें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश हेतु प्लेटफॉर्म टिकट खरीदें। साथ ही गंदगी फैलाने एवं धूम्रपान न करते हुये रेलगाड़ी एवं रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें |

Crime