बैंक खातों के जरिए संदिग्ध वित्तीय लेन-देन का खुलासा, तलाशी में निकला हथियारों का जखीरा—दुर्ग में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार; एयरगन, तलवार, चापड़, खुखरी समेत 11 हथियार और ₹2.97 लाख कैश जब्त

बैंक खातों के जरिए संदिग्ध वित्तीय लेन-देन का खुलासा, तलाशी में निकला हथियारों का जखीरा—दुर्ग में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार; एयरगन, तलवार, चापड़, खुखरी समेत 11 हथियार और ₹2.97 लाख कैश जब्त

म्यूल अकाउंट के जरिए अवैध वित्तीय लेन-देन और अवैध हथियार रखने के मामले में घोषित गुंडा-बदमाश सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

थाना वैशाली नगर पुलिस ने 28 सितंबर 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों द्वारा आम लोगों के बैंक खातों का उपयोग म्यूल अकाउंट के रूप में कर अवैध वित्तीय लेन-देन किए जाने की जानकारी सामने आई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹2,97,650 नगद सहित बैंकिंग दस्तावेज, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड एवं मोबाइल फोन जप्त किए।

तलाशी के दौरान बिना वैध लाइसेंस के विभिन्न प्रकार के धारदार हथियार एवं एयरगन सहित कुल 11 हथियार बरामद किए गए।

प्रकरण में गिरफ्तार सभी 04 आरोपियों को विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड की कार्यवाही की जा रही है।

दुर्ग : थाना वैशाली नगर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 370/2026 धारा 317(2), 317(4), 3(5) बीएनएस एवं अपराध क्रमांक 369/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 28.09.2026 को थाना वैशाली नगर पुलिस को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर गौसिया मस्जिद, कैम्प-01 भिलाई क्षेत्र में कार्रवाई की गई। जांच के दौरान आम लोगों के बैंक खातों को प्राप्त कर उनका उपयोग म्यूल अकाउंट के रूप में अवैध वित्तीय लेन-देन के लिए किए जाने की जानकारी सामने आई। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल ₹2,97,650 नगद, बैंकिंग दस्तावेज एवं अन्य सामग्री जप्त की गई।

इसी कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से बिना वैध लाइसेंस के विभिन्न प्रकार के हथियार भी बरामद हुए। मामले में पृथक अपराध क्रमांक 369/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। दोनों प्रकरणों में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपियों द्वारा अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों को प्राप्त कर उन्हें म्यूल अकाउंट के रूप में उपयोग करते हुए राशि के संदिग्ध लेन-देन किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा बैंकिंग दस्तावेज एवं इलेक्ट्रॉनिक सामग्री के आधार पर वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है।

घटना स्थल

गौसिया मस्जिद के पास, कैम्प-01 भिलाई, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम

1. सिम्मी उर्फ आलोक उर्फ आलू, उम्र 26 वर्ष, निवासी गौसिया मस्जिद के पास, कैम्प-01 भिलाई, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।

2. झरनजीत कौर उर्फ पूजा, उम्र 23 वर्ष, निवासी गौसिया मस्जिद के पास, कैम्प-01 भिलाई, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।

3. रंजीता कौर, उम्र 45 वर्ष, निवासी गौसिया मस्जिद के पास, कैम्प-01 भिलाई, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।

4. सिमरन कौर, उम्र 27 वर्ष, निवासी गौसिया मस्जिद के पास, कैम्प-01 भिलाई, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री

1. नगद ₹2,97,650/-।

2. पंजाब ग्रामीण बैंक की पासबुक एवं एटीएम कार्ड।

3. एयरटेल एवं आइडिया कंपनी के सिम कार्ड तथा मतदाता पहचान पत्र।

4. मोबाइल फोन।

5. 01 एयरगन, 01 बड़ी तलवार, 01 छोटी तलवार एवं 02 लोहे की तलवार।

6. 02 चापड़, 01 खुखरी, 01 साधारण धारदार हथियार एवं 01 बटनदार स्प्रिंग धारदार हथियार।

सराहनीय कार्य

उक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वित्तीय लेन-देन से संबंधित सामग्री एवं अवैध हथियारों की बरामदगी की गई तथा आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, पासबुक, मोबाइल नंबर अथवा अन्य बैंकिंग साधनों को किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग के लिए उपलब्ध न कराएं। बैंक खाते का दुरुपयोग होने पर खाताधारक भी कानूनी जांच के दायरे में आ सकता है। किसी भी संदिग्ध वित्तीय लेन-देन अथवा अवैध हथियार संबंधी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Crime