भिलाई स्टील प्लांट में 100 किलो कॉपर केबल चोरी से मचा हड़कंप! फरार आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 80 हजार का माल जब्त

भिलाई स्टील प्लांट में 100 किलो कॉपर केबल चोरी से मचा हड़कंप! फरार आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 80 हजार का माल जब्त

भिलाई स्टील प्लांट में प्रवेश कर 100 किलो स्क्रैब कॉपर केबल चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

भिलाई स्टील प्लांट परिसर से 100 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पूर्व में प्रकरण के अन्य आरोपियों से चोरी का 100 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल एवं घटना में प्रयुक्त 04 मोबाइल फोन जप्त किए गए थे।

फरार आरोपी को विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें घटना में संलिप्तता सामने आई।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

प्रकरण में अब तक चोरी की सामग्री एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन सहित कुल 80,000 रुपये की सामग्री जप्त की जा चुकी है।

दुर्ग : दिनांक 03.09.2026 को भिलाई स्टील प्लांट परिसर में प्रवेश कर 100 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल चोरी किए जाने की रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पूर्व में 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की सामग्री एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त किए गए थे। प्रकरण में फरार आरोपी जेठूराम को दिनांक 29.09.2026 को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 03.09.2026 को केऔसुब इकाई बीएसपी भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि भिलाई स्टील प्लांट परिसर में आरोपीगण द्वारा प्रवेश कर 100 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल चोरी की गई। प्रकरण में विवेचना के दौरान हरीश बाग, प्रेम कुमार, दीपक ठाकुर, अंकुश ठाकुर, प्रीतम उर्फ पंचू एवं जीवन सरदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना तथा चोरी की सामग्री ले जाते समय सीआईएसएफ द्वारा पकड़े जाने की जानकारी सामने आई।

पूर्व में आरोपियों के कब्जे से 100 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल कीमती 50,000 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त 04 मोबाइल फोन कीमती 30,000 रुपये, कुल 80,000 रुपये की सामग्री जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। प्रकरण में फरार आरोपी जेठूराम को विवेचना के दौरान हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें घटना में शामिल होना सामने आने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपियों द्वारा भिलाई स्टील प्लांट परिसर में प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर केबल को चोरी कर बाहर ले जाने का प्रयास किया गया था। चोरी की सामग्री ले जाते समय सीआईएसएफ द्वारा आरोपियों को पकड़ा गया था।

घटना स्थल

भिलाई स्टील प्लांट परिसर, भिलाई, थाना भिलाई भट्ठी क्षेत्र, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम – जेठूराम, उम्र 53 वर्ष, निवासी डी ब्लॉक, सर्कस मैदान, दक्षिण गंगोत्री, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

जप्त सामग्री

1. 100 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल, कीमती 50,000 रुपये।

2. घटना में प्रयुक्त 04 मोबाइल फोन, कीमती 30,000 रुपये।

कुल जप्त सामग्री की कीमत : 80,000 रुपये।

सराहनीय कार्य

उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई भट्ठी के थाना प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू, आरक्षक अमित सिंह एवं आरक्षक जय नारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। औद्योगिक एवं सार्वजनिक परिसरों में अनधिकृत प्रवेश अथवा चोरी जैसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देकर अपराध की रोकथाम में सहयोग करें। अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Crime