सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान
जशपुर जिले के सभी विकास खंड में निकली वॉकथॉन : जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और युवाओं ने लिया हिस्सा, नशामुक्ति का दिया संदेश
जशपुर : सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय जशपुर सहित जिले के सभी विकासखंडों में वॉकथॉन (पदयात्रा) का आयोजन किया गया।
पदयात्रा के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
वॉकथॉन में जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों तथा बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया तथा युवाओं से नशे की प्रवृत्ति से दूर रहकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने की अपील की।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता आवश्यक है। युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाकर स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सकता है।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में जनभागीदारी के साथ सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।


