सेवा संकल्प अभियान के तहत कुनकुरी में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, वॉकथॉन में युवाओं और नागरिकों ने लिया स्वस्थ एवं जागरूक समाज बनाने का संकल्प

सेवा संकल्प अभियान के तहत कुनकुरी में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, वॉकथॉन में युवाओं और नागरिकों ने लिया स्वस्थ एवं जागरूक समाज बनाने का संकल्प

सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान

कुनकुरी में निकली वॉकथॉन : युवाओं और नागरिकों को नशामुक्त रहने का दिया संदेश

जशपुर : सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत कुनकुरी विकासखंड में वॉकथॉन (पदयात्रा) का आयोजन किया गया। वॉकथॉन में एसडीएम नन्दजी पांडे सहित जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

पदयात्रा के दौरान युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने की अपील की गई। प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। पदयात्रा के माध्यम से नागरिकों को स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

Jashpur