जशपुर में पक्के आवास से बदली परिवारों की तस्वीर, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख 12 हजार 948 आवास स्वीकृत, 96 हजार से अधिक घर हुए पूर्ण

जशपुर में पक्के आवास से बदली परिवारों की तस्वीर, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख 12 हजार 948 आवास स्वीकृत, 96 हजार से अधिक घर हुए पूर्ण

सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जशपुर जिले में हजारों परिवारों की जिंदगी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में 96 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का मकान

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन और जनकल्याण की दिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना जशपुर जिले के हजारों परिवारों के लिए बदलाव का माध्यम बनी है। योजना के माध्यम से जिले में अब तक 1 लाख 12 हजार 948 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 96 हजार 801 आवास पूर्ण हो चुके हैं।

पक्के मकान मिलने से हजारों परिवार अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम जनमन योजना ने गरीब एवं विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को पक्के आवास की सुविधा देकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप आवास प्लस 2.0 के तहत छूटे हुए परिवारों का सर्वे कर उन्हें भी पात्रतानुसार आवास योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है।

कच्चे मकान से पक्की छत तक का सफर

कई परिवारों का जीवन वर्षों तक अभाव और कठिनाइयों के बीच बीता। कच्चे मकान की कमजोर दीवारें और टूटी-फूटी छत उनके संघर्ष की कहानी बयां करती थीं। बरसात के दिनों में घर में पानी टपकने और सामान के भीगने जैसी परेशानियों के बीच परिवारों को रातें गुजारनी पड़ती थीं। ऐसे परिवारों के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था।

प्रधानमंत्री आवास योजना ने इन परिवारों के इस सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पक्की छत मिलने के साथ ही परिवारों को सुरक्षित आवास का आधार मिला है, जिससे उनके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

जिले में 96 हजार से अधिक आवास पूर्ण

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जशपुर जिले में अब तक 1,12,948 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 96,801 आवास पूर्ण हो चुके हैं।

इन आवासों में परिवार अपने अपनों के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराना है।

पक्के आवास के साथ स्वच्छ पेयजल, बिजली, शौचालय और एलपीजी जैसी सुविधाओं तक पहुंच भी परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक बनी है।

पीएम जनमन से विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को मिला सुरक्षित आशियाना

विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के जीवन में बदलाव लाने में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

जशपुर जिले में वर्ष 2023 से 2025 तक पीएम जनमन के तहत 2,100 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें 1,614 से अधिक आवास पूर्ण हो चुके हैं। विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को पक्के आवास के साथ विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

पीएम जनमन का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के परिवारों तक बुनियादी सुविधाओं और विकास योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।

इस अभियान के तहत सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा, पोषण, सड़क एवं दूरसंचार कनेक्टिविटी तथा स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है।

आवास प्लस 2.0 से छूटे परिवारों को भी मिलेगा लाभ

जिले में आवास प्लस 2.0 सर्वे के तहत छूटे हुए 1,02,371 परिवारों का पुनः सर्वेक्षण किया गया है। सर्वेक्षण के बाद पात्रता के आधार पर इन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित संबंधित योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

इस पहल से उन परिवारों को भी आवास की सुविधा मिलने की उम्मीद है, जो किसी कारणवश पूर्व में योजना के लाभ से वंचित रह गए थे।

इस तरह पक्के आवास का दायरा बढ़ाते हुए जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने जशपुर जिले में केवल घर की छत ही नहीं दी, बल्कि हजारों परिवारों के सपने पूरे किए हैं।

Jashpur