सेवा संकल्प अभियान में युवाओं ने संभाली स्वच्छता और पर्यावरण की कमान, जशपुर के मनोरा-फरसाबहार सहित कई क्षेत्रों में MY Bharat स्वयंसेवकों ने चलाया सफाई अभियान, तपकरा में किया पौधरोपण

सेवा संकल्प अभियान में युवाओं ने संभाली स्वच्छता और पर्यावरण की कमान, जशपुर के मनोरा-फरसाबहार सहित कई क्षेत्रों में MY Bharat स्वयंसेवकों ने चलाया सफाई अभियान, तपकरा में किया पौधरोपण

सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर जिले में माई भारत स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान

जशपुर‌ : भारत सरकार के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), जशपुर द्वारा जिला प्रशासन जशपुर के समन्वय से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गईं।

अभियान के तहत मनोरा, फरसाबहार एवं जशपुर नगर विकासखंडों में माई भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक किया तथा अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त रखने का संदेश दिया।

इसी क्रम में शासकीय महाविद्यालय, तपकरा (फरसाबहार) में स्वच्छता अभियान के साथ पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

स्वयंसेवकों एवं स्थानीय सहभागियों ने परिसर की साफ-सफाई करते हुए पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के महत्व के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना है। माई भारत जशपुर द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से युवाओं की सक्रिय सहभागिता के माध्यम से इस प्रकार की सामाजिक एवं जनजागरूकता गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं।

Jashpur