गुढ़ियारी क्षेत्र में नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से 180 नग नाईट्रोसन-10 नशीली टेबलेट, नगद एवं मोबाईल सहित लगभग 80,000/- रूपये का मशरूका जप्त
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
रायपुर : दिनांक 20.09.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत सी.एस.ई.बी. मैदान हनुमान मंदिर के सामने एक व्यक्ति अवैध रूप से नशीली टेबलेट अपने पास रखकर उसकी बिक्री कर रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर तत्काल पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर व्यक्ति को पकड़ा गया।
पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम डोलेंद्र साहू उर्फ छोटू, निवासी गुढ़ियारी, रायपुर बताया। पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाशी लेने पर कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10 बरामद हुई। टीम द्वारा आरोपी से उक्त नशीली टेबलेट अपने पास रखने एवं उसकी बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज एवं अनुमति प्रस्तुत करने कहा गया, किंतु आरोपी द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास भी किया गया।
आरोपी डोलेंद्र साहू उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 180 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10, बिक्री नगदी रकम 570/- रूपये तथा 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 80,000/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 422/26 धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी – डोलेंद्र साहू उर्फ छोटू पिता खेमचंद साहू उम्र 40 साल निवासी नया मंगल बाजार बच्चन चौक थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर।


