जशपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत होगा योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन 25 सितंबर
जशपुर : आयुष विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत भव्य योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया जा रहा है। यह योग शिविर 25 सितंबर 2026 को प्रातः 7.00 बजे, न्यू कम्युनिटी हॉल, बालाजी मंदिर के सामने, जशपुर नगर में आयोजित होगा।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने इस संबंध में सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को अपने अधीनस्थ समस्त शिक्षकों की उक्त योग सत्र में उपस्थिति सुनिश्चित कराने, समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जनपद एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में व्यापक जनभागीदारी के साथ योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन करने और जिले के सभी विभाग प्रमुखों को भी इस योग शिविर में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कार्यक्रम की फोटोग्राफी को निर्धारित पोर्टल एवं गूगल ड्राइव पर अपलोड करने के साथ-साथ जिला आयुष कार्यालय की ई-मेल आईडी cgayushjashpur@gmail.com एवं मोबाईल नंबर 9131354567 पर भेजने के लिए कहा गया है।


