हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन, 15 प्रतिभागियों ने ‘डिजिटल युग में हिंदी’ और ‘सोशल मीडिया व निजता’ पर रखे विचार

हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन, 15 प्रतिभागियों ने ‘डिजिटल युग में हिंदी’ और ‘सोशल मीडिया व निजता’ पर रखे विचार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्‍यालय बिलासपुर में हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन

बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मुख्यालय में राजभाषा हिंदी में कामकाज को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करने के लिए रेल कार्यालय तथा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बिलासपुर के कर्मचारियों एवं अधिकारियों हेतु 14 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है । बिजय कुमार, मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, द.पू.म.रेलवे, बिलासपुर के मार्गदर्शन में इस पखवाड़े के दौरान राजभाषा हिंदी की विभिन्न प्रेरक प्रतियोगिताएं  एवं कार्यक्रम आयोजित की जा रही हैं ।

इसी कड़ी में आज दिनांक 17.09.2026 को महाप्रबंधक कार्यालय, द.पू.म.रेलवे, बिलासपुर के जोनल सभाकक्ष में हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में श्री बिजय कुमार, मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, द.पू.म.रेलवे, बिलासपुर थे । निर्णायकों के रूप में उदय कुमार भारती, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (राजपत्रित) तथा श्रीमती शिवरंजनी पोपली वर्मा, उप मुख्य संरक्षा अधिकारी (सिगनल), द.पू.म.रेलवे, बिलासपुर उपस्थित रहे।

इस प्रतियोगिता हेतु दो विषय “डिजिटल युग में हिंदी का विस्तार” तथा “सोशल मीडिया और हमारी निजता” रखे गये थे । इस प्रतियोगिता में रेल कार्यालय तथा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बिलासपुर (कार्यालय)  के कुल 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया । प्रतियोगिता के अंत में निर्णायकों द्वारा प्रतिभागियों के विचारों पर समीक्षात्मक टिप्पणी की गई तथा उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया ।

Chhattisgarh