सफलता की कहानी : सेवा संकल्प अभियान में स्व सहायता समूह की महिलाएं भी अपने अपने घर में जलाएंगी एक दिया
स्व सहायता समूह की 1लाख 40 हजार महिला सदस्य जलाएंगी आशीर्वाद का एक दिया
जशपुर : देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन किया जाना है।
अभियान की प्रत्येक गतिविधि में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए इसे जनसेवा और नागरिक सहभागिता का व्यापक अभियान बनाया जाए।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बताया कि 17 सितंबर को जिले में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।
अलग-अलग कार्यक्रम के लिए निर्धारित तिथि अनुसार जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
स्कूली बच्चों के भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता,पौध रोपण, स्वच्छता जागरूकता अभियान, जिला प्रर्दशनी,
25 वर्षों के बदलाव पर सफलता की कहानी, सड़क सुरक्षा सप्ताह,बाइक रैली, रक्तदान शिविर,नशा मुक्ति अभियान, मतदाता जागरूकता सहित अन्य गतिविधियों आयोजित की जाएगी।
कलेक्टर ने अभियान के तहत जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत /2047 के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है।
इसलिए प्रत्येक गतिविधि की पूर्व तैयारी करते हुए स्थानीय स्तर पर अधिकतम नागरिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने बताया कि जशपुर की स्व सहायता समूह की 1 लाख 40 हजार से अधिक समूह की सदस्य महिलाएं आशीर्वाद का एक दिया अपने घरों में जलाएंगी।
उन्होंने बताया कि 12 हजार से अधिक समूह है जिसमें कृषि सखी,पशु सखी, मुद्रा लोन से जुड़ी महिलाएं भी शामिल होंगी।
प्रत्येक समूह में 10 से 12 महिलाएं जुड़ी है।
इस प्रकार 1 लाख 40 हजार से अधिक महिलाएं सदस्य समूह से जुड़ी है।


