साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान! नॉर्थ जोन में एक ही दिन 31 जगह पहुंची पुलिस, फर्जी जॉब ऑफर से लेकर फिशिंग लिंक तक किया सावधान

साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान! नॉर्थ जोन में एक ही दिन 31 जगह पहुंची पुलिस, फर्जी जॉब ऑफर से लेकर फिशिंग लिंक तक किया सावधान

नॉर्थ जोन में साइबर जागृति अभियान के तहत व्यापक जन-जागरूकता अभियान

एक ही दिन में 31 स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रायपुर : साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी की बढ़ती घटनाओं से आमजन को जागरूक करने तथा साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे विभिन्न तरीकों से लोगों को सतर्क रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा साइबर जागृति अभियान सप्ताह-05 के तहत लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 14.09.2026 को नॉर्थ जोन के थाना उरला, गुढ़ियारी, खमतराई एवं पंडरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।

थाना उरला

थाना उरला क्षेत्र में स्थित होल्डवेल कंपोनेंट्स कंपनी में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 60 से 70 कर्मचारियों को साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।

इस दौरान कर्मचारियों को फर्जी जॉब ऑफर, ऑनलाइन नौकरी के नाम पर ठगी, फर्जी भर्ती एजेंसियों, रजिस्ट्रेशन एवं वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे की मांग तथा फिशिंग लिंक के माध्यम से होने वाली साइबर ठगी के संबंध में जानकारी देते हुए सतर्क रहने की समझाइश दी गई।

थाना गुढ़ियारी

थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में साइबर जागृति अभियान के तहत कुल 16 स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहाड़ी चौक, सीएसईबी मैदान, आदर्श नगर, अम्बेडकर नगर, खालबाड़ा, जगन्नाथ चौक, गोगांव, बाजार चौक अशोक नगर, बाजार चौक गोगांव, विकास नगर, बड़ा अशोक नगर, एकता नगर सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर नागरिकों को साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।

थाना खमतराई

थाना खमतराई क्षेत्र में साइबर जागृति अभियान के तहत कुल 13 स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान रिंग रोड क्षेत्र, गोवर्धन नगर, खमतराई बाजार, थाना परिसर, भनपुरी बाजार, गणेश पंडाल, भनपुरी एवं खमतराई थाना के सामने सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।

थाना पंडरी

इसी प्रकार थाना पंडरी क्षेत्र में 02 अलग-अलग स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

इस प्रकार आज नॉर्थ जोन में साइबर जागृति अभियान के तहत थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में 16 स्थानों, थाना खमतराई क्षेत्र में 13 स्थानों एवं थाना पंडरी क्षेत्र में 02 स्थानों सहित कुल 31 स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही थाना उरला क्षेत्र में स्थित कंपनी के लगभग 60 से 70 कर्मचारियों को साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा साइबर जागृति अभियान के माध्यम से आमजन को लगातार साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नागरिकों से अपील है कि किसी भी प्रकार के फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक अथवा ऑनलाइन प्रलोभन के झांसे में न आएं तथा अपनी बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 अथवा 112 पर सूचना दें।

Chhattisgarh