सार्वजनिक स्थान पर चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाना टिकरापारा पुलिस ने आरोपी नितिन जोशी को गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 858/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दिनांक 28.09.2026 तक न्यायिक रिमांड प्रदान किया गया।
रायपुर : दिनांक 14.09.2026 को थाना टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संतोषी नगर चौक के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर घूम रहा है तथा आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।
सूचना पर थाना टिकरापारा पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नितिन जोशी बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चाकू बरामद किया गया।
आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के अंतर्गत पाए जाने पर अपराध क्रमांक 858/2026 पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 28.09.2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
रायपुर पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी :
नितिन जोशी, पिता राजेश जोशी, उम्र 27 वर्ष, निवासी संतोषी नगर, लक्ष्मी ट्रेडर्स के सामने, सुमित बाजार, थाना टिकरापारा, रायपुर।


