घर के सामने से उड़ाई एक्टिवा, नंबर भी खुरच दिया; शनिचरी रपटा पर पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया चोर, चोरी की स्कूटी समेत आरोपी गिरफ्तार

घर के सामने से उड़ाई एक्टिवा, नंबर भी खुरच दिया; शनिचरी रपटा पर पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया चोर, चोरी की स्कूटी समेत आरोपी गिरफ्तार

1-मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस का प्रहार । 2- चोरी की 01 नग एक्टिवा मोटर सायकल को किया गया जप्त ।                   

बिलासपुर : प्रार्थी विनोद कुमार मिश्रा पिता स्व. द्वारिका प्रसाद, मिश्रा उम्र 90 वर्ष निवासी सदर बाजार थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. ने दिनांक 10.09.26 को थाना सिटी कोतवली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.09.26 को रात्रि में अपने घर के सामने मोटर सायकल एक्टिवा क्रमांक – CG10/Y6884 को लाक कर खडी किया था सुबह 09.30 बजे देखे तो एक्वा स्कूटी वहां पर खडी नहीं था, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर सायकल एक्टिवा को चोरी कर लिया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अप.क्र. – 513 / 26 धारा 303 ( 2 ) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था प्रकरण में माल मशरूका की लगातार पतासाजी की जा रही थी श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.), के निर्देशानुसार चोरी के प्रकरण में आस-पास लगे सीसीटीव्ही फुटेज को देखकर गंभीरता से पतासाजी किया जा रहा था कि शनिचरी रपटा पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान उक्त मोटर सायकल एक्टिवा को अरोपी रितिक यादव के द्वारा चला रहा था एवं वाहन के नंबर को खुरचा हुआ था जिसे तुरंत ससक्त ऐप में चेक करने पर थाना सिटी कोतवाली के अप. क. – 513 / 26 में चोरी को होना पाया गया जिसे थाना लाकर पुछ-ताछ करने पर उक्त दिनांक घटना को घटना स्थल से चोरी करना बताया है । ” उक्त मोटर सायकल एक्टिवा क्रमांक – CG10/Y6884 को आरोपी – रितिक यादव के कब्जे जप्त किया गया है। आरोपी रितिका यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। –

नाम आरोपी :-  01. रितिक यादव पिता दीपक यादव उम्र 24 वर्ष निवासी रामायण चौक चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग. ।

Crime