रात में दुकान का ताला तोड़कर उड़ाए सिगरेट और नकदी, CCTV ने पकड़ा पूरा खेल! कोटा से मुख्य आरोपी दबोचा, चोरी का माल बरामद

रात में दुकान का ताला तोड़कर उड़ाए सिगरेट और नकदी, CCTV ने पकड़ा पूरा खेल! कोटा से मुख्य आरोपी दबोचा, चोरी का माल बरामद

किरान दुकान के गल्ले से पैसे चोरी आरोपी चोर गिरफतार

बिलासपुर : दिनांक 10.09.2026 को प्रार्थी प्रार्थी रवि शर्मा निवासी हेमुनगर तोरवा जो मसाला व डेली निड्स का संचालन करता हैं। दिनांक 08.09.2026 के दरमियानी रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान से नगदी रकम एवं सिगरेट,मिच्चर कीमती करीब 10000 रू को चोरी कर ले गया हैं। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही दौरान आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन किया जिसमें 03 संदेही दिखाई दे रहे  हैं हुलिया के आधार पर पूछताछ करने पर मुख्य आरोपी कोटा को होना पाया गया और 02 अन्य अपचारी बालक के रूप में पहचान किया गया तलब कर पूछताछ करने पर इनके कब्जे से चोरी गये समान पैसे बरामद किया गया। मुख्य आरोपी राहूल करेलिया को गिरफतार कर आज दिनांक 12.09.2026 को रिमांड में पेश किया गया अन्य 03 अपचारी बालको का सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार कर बाल न्यायालय प्रस्तुत किया गया हैं।

गिरफतार आरोपी

01 राहूल करेलिया पिता शंकर करेलिया उम्र 20 साल साकिन करगीरोड वार्ड नंबर 02 डाग बंगला कोटा बिलासपुर

02 अपचारी बालक 03

मश्रूका:-

01 चोरी किये 67 पैकेट सिगरेट कीमती 9500 रू

02 चोरी किये नगदी रकम 300 रू

03 मिच्चर पैकेट

अपराध क्र0  497 /2026 धारा – 331(4),305(ए) बीएनएस 

Crime