आपरेशन प्रहार के तहत् मिली सफलता।
आरोपी आम जगह पर लोगो को डरा धमका रहा था।
आरोपी से लोहे का गैतू किया गया जप्त।
आरोपी को किया गया गिरफतार।
आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
बिलासपुर : उमनि एवं वपुअ रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को अवैध हथियार रखकर लोगो को डराने/धमकाने वाले व्यक्तियों के विरूध्द अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे से दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी दौरान दिनांक 12.09.2026 को मुखबीर सूचना मिला बिटकुली तालाब के पास मेन रोड पर चन्द्रशेखर बांधे नाम का व्यक्ति हाथ मे लोहे का गैती लेकर रोड मे आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा था जिसे मौके पर घेराबंदी कर आरोपी चंदशेखर बांधे पिता स्व. नारायण बांधे उम्र 23 वर्ष निवासी बिटकुली से लोहे का गैती जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, पीएसआई मंजुला साहू, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे, आरक्षक 1062 संजय निर्मलकर की अहम भूमिका रही।
नाम आरोपी – चंद्रशेखर बांधे पिता स्व. नारायण बांधे उम्र 23 वर्ष निवासी बिटकुली थाना बिल्हा
अप0क्र0- 474/2026 धारा – 25,27 आम्र्स एक्ट


