जोरा स्कूल के पास पुलिस को देखकर भागने लगा गांजा तस्कर, पीछा कर दबोचा; कार से 2.300 किलो गांजा बरामद, 4 लाख का मशरूका जब्त

जोरा स्कूल के पास पुलिस को देखकर भागने लगा गांजा तस्कर, पीछा कर दबोचा; कार से 2.300 किलो गांजा बरामद, 4 लाख का मशरूका जब्त

महासमुंद से रायपुर गांजा लेकर आ रहा तस्कर गिरफ्तार

2.300 किलोग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त कार सहित कुल लगभग 4.00 लाख रूपये का मशरूका जप्त

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, ए.एन.टी.एफ. एवं थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

रायपुर : दिनांक 10.09.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चारपहिया वाहन में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर महासमुंद से रायपुर की ओर आ रहा है।

उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) तारकेश्वर पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स एवं थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जोरा स्कूल के पास ट्रैप पार्टी लगाई गई तथा पेट्रोलिंग के माध्यम से संदिग्ध वाहन एवं आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए एवं वाहन को जोरा स्कूल के पास चिन्हांकित कर आते हुए देखा गया। टीम द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर वाहन चालक पुलिस टीम को देखकर वाहन की गति बढ़ाकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा। टीम के सदस्यों द्वारा पीछा कर वाहन को घेराबंदी कर रोक लिया गया तथा आरोपी को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भीमसेन अग्रवाल निवासी महासमुंद बताया। टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ पाया गया। 

आरोपी भीमसेन अग्रवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 2.300 किलोग्राम गांजा तथा तस्करी में प्रयुक्त कार क्रमांक सी जी 06 जी एस 2321 जुमला कीमती लगभग 4,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 392/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – भीमसेन अग्रवाल पिता नवरंग लाल अग्रवाल उम्र 28 साल निवासी ग्राम बल्दीडीह सांकरा थाना सांकरा जिला महासमुंद।

Crime