शटर गली से मुक्तिधाम और शीतला तालाब तक पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में 3 हथियारबाज दबोचे; आर्म्स एक्ट में तीनों पर केस दर्ज

शटर गली से मुक्तिधाम और शीतला तालाब तक पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में 3 हथियारबाज दबोचे; आर्म्स एक्ट में तीनों पर केस दर्ज

तेलीबांधा पुलिस की लगातार कार्यवाही तीन अलग-अलग स्थानों से धारदार हथियारों के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से 03 धारदार चाकू/कटार बरामद

आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध

रायपुर : थाना तेलीबांधा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर घूमने तथा आम नागरिकों को भयभीत करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 10 एवं 11 सितम्बर 2026 को थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को धारदार हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 03 चाकू/कटार बरामद किए गए।

पहली कार्यवाही – शटर गली तेलीबांधा

दिनांक 10.09.2026 को तेलीबांधा के शटर गली के पास लोहे का धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को आतंकित करते आरोपी शुभम सोनवानी पिता हरिदास सोनवानी उम्र 19 वर्ष निवासी जयश्री पोल्ट्री फार्म के पास थाना तेलीबांधा रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 394/26, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

दूसरी कार्य्रवाही – मुक्तिधाम तेलीबांधा

दिनांक 11.09.2026 को मुक्तिधाम के पास धारदार कटार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराते-धमकाते आरोपी प्रतीक साहू पिता खोमन साहू उम्र 21 वर्ष निवासी जय जवान पोल्ट्री फार्म के पास तेलीबांधा रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से लोहे की कटार जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 395/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

तीसरी कार्यवाही – शीतला तालाब अवंति विहार तेलीबांधा

दिनांक 11.09.2026 को शीतला तालाब, अवंति विहार के पास धारदार नोकदार चाकू लेकर लोगों को डराते धमकाते आरोपी महेश सोना पिता रमेश सोना उम्र 23 वर्ष निवासी मौलीपारा चांदनी चौक दुर्गा मंदिर गली थाना तेलीबांधा, रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से धारदार नोकदार चाकू जप्त कर आरोपी के

विरुद्ध अपराध क्रमांक 396/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Crime