कुकुरबेड़ा में गांजा बिक्री की फिराक में घूम रही विधि के साथ संघर्षरत बालिका से 2.654 किलोग्राम गांजा बरामद
जप्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.30 लाख रूपये
थाना सरस्वती नगर पुलिस की कार्यवाही
रायपुर : दिनांक 11.09.2026 को थाना सरस्वती नगर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत कुकुरबेड़ा स्थित सुलभ शौचालय तालाब के पास एक युवती गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में है।
उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) रॉबिन्सन गुड़िया द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी सरस्वती नगर को सूचना की तस्दीक कर युवती को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर युवती की पतासाजी की गई। पुलिस टीम द्वारा युवती को पकड़ा गया, जो विधि के साथ संघर्षरत है।
पुलिस टीम द्वारा उसके कब्जे में रखी प्लास्टिक की बोरी की तलाशी लेने पर उसमें मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ पाया गया।
विधि के साथ संघर्षरत बालिका के कब्जे से 2.654 किलोग्राम गांजा कीमती करीबन 1.30 लाख रूपए जप्त कर उसके विरुद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 195/2026 धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
विधि के साथ संघर्षरत एक बालिका।


