स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों का खुलासा, रायपुर पुलिस ने संचालक-मैनेजर के खिलाफ PITA एक्ट में दर्ज किया मामला; संयुक्त टीम ने इशवा स्पा सेंटर पर जड़ा ताला

स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों का खुलासा, रायपुर पुलिस ने संचालक-मैनेजर के खिलाफ PITA एक्ट में दर्ज किया मामला; संयुक्त टीम ने इशवा स्पा सेंटर पर जड़ा ताला

देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर को किया गया सील

रायपुर : दिनांक 10.09.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में रेड कार्रवाई की गई। स्पा सेंटर की चेकिंग के दौरान वहां आपत्तिजनक सामग्री प्राप्त हुई। जांच एवं पूछताछ में स्पा सेंटर के संचालक एवं मैनेजर द्वारा युवतियों से जबरन देह व्यापार कराया जाना पाए जाने पर स्पा सेंटर के संचालक हरविंदर सिंग ग्रोवर, निवासी टिकरापारा एवं मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा, निवासी भिलाई-3 के विरुद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 152/2026, धारा 4, 5 एवं 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 (पीटा एक्ट) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

अनैतिक गतिविधियों के संचालन को गंभीरता से लेते हुए निर्देशानुसार पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 11.09.2026 को उक्त इशवा लग्जरी स्पा सेंटर को सील कर दिया गया है।

Crime