विधानसभा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! बोरी में छिपाकर 85 पौवा देशी शराब ले जा रहा था आरोपी, पुलिस को देखकर भागा—घेराबंदी में पकड़ा, दोपहिया वाहन भी जब्त

विधानसभा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! बोरी में छिपाकर 85 पौवा देशी शराब ले जा रहा था आरोपी, पुलिस को देखकर भागा—घेराबंदी में पकड़ा, दोपहिया वाहन भी जब्त

अवैध शराब तस्करी पर विधानसभा पुलिस की कार्यवाही

85 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

शराब परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया वाहन भी जप्त

रायपुर : दिनांक 10.09.2026 को विधानसभा पुलिस की टीम को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति दोपहिया वाहन में अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में थाना विधानसभा पुलिस की टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु ट्रैप पार्टी गठित कर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही थी।

इसी दौरान जीरो प्वाइंट, महालेखाकार कार्यालय के सामने दोपहिया वाहन को चिन्हांकित कर उसमें सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा, जिसे टीम द्वारा पीछा कर घेराबंदी करते हुए पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम धनेश्वर वर्मा उर्फ छोटू निवासी दोंदकला विधानसभा रायपुर बताया। पुलिस टीम द्वारा उसके कब्जे में रखी बोरी की तलाशी लेने पर उसमें देशी शराब के पौवा रखे हुए मिले।

आरोपी से शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, किंतु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तथा पुलिस टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास करता रहा।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी धनेश्वर वर्मा उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें कुल 85 पौवा देशी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की हीरो डेस्टिनी दोपहिया वाहन, जुमला कीमत लगभग 50,000/- जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – धनेश्वर वर्मा उर्फ छोटू पिता जगत राम वर्मा उम्र 34 साल निवासी वार्ड नंबर 18 दोंदेकला थाना विधानसभा रायपुर।

Crime