शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला फुसलाकर, भगाकर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 64, 64(2)(एम), 65 (1), 87 बीएनएस एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
आरोपी पुनीराम वर्मा उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम कोलिहा, थाना लवन, जिला बलौदाबाजार -भाटापारा
जांजगीर-चाम्पा : दिनांक 04.02.26 को नाबालिग बालिका को बहला- फुसलाकर भगाकर ले जाने की सूचना रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विवेचना के दौरान आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को बहला- फुसलाकर भगाकर ले जाना तथा शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
सराहनीय भूमिका:
निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि प्रमोद महार, प्रआर राजेश कोशले, मप्रआर मंजू सिंह, आरक्षक भुनेश्वर पटेल एवं मआर जयंती लहरे का सराहनीय योगदान रहा।


