सेंट्रल ज़ोन का साप्ताहिक अभियान: 09 आर्म्स एक्ट प्रकरण, 03 आबकारी प्रकरण और 101 संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
सेंट्रल जोन के साप्ताहिक अभियान में वारंटियों समेत कुल 154 व्यक्ति हुए गिरफ्तार
रायपुर : आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल और एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के सुपरविजन में 01 सितंबर से 07 सितंबर 2026 तक सेंट्रल ज़ोन के सभी थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर अंकुश, फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष साप्ताहिक अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आर्म्स एक्ट के 09 प्रकरणों में 09 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई, आबकारी एक्ट के 03 प्रकरण तथा प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 101 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही 39 गिरफ्तार वारंटियों एवं 02 स्थाई वारंटियों की तामिली की गई।
आर्म्स एक्ट एवं अड्डेबाजी, अवैध गतिविधियों पर रहा कार्यवाही का फोकस
अभियान के दौरान हथियार लेकर घूमने एवं अवैध रूप से हथियार रखने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई को प्राथमिकता दी गई। सेंट्रल ज़ोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आर्म्स एक्ट के कुल 09 प्रकरण दर्ज कर 09 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त आबकारी एक्ट के 03 प्रकरणों में भी कार्रवाई की गई।
थानावार कार्यवाही विवरण
थाना तेलीबांधा:
तेलीबांधा पुलिस द्वारा अभियान के दौरान आर्म्स एक्ट के 01 प्रकरण में कार्रवाई की गई। वहीं वारंटियों की धरपकड़ करते हुए 05 गिरफ्तार वारंटियों को पकड़ा गया। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के अंतर्गत धारा 170 BNSS के 30 प्रकरणों में 37 अनावेदकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
थाना देवेंद्र नगर:
देवेंद्र नगर पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा 04 गिरफ्तार वारंटियों को पकड़ा गया। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में 02 प्रकरणों में 03 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
थाना सिविल लाइन:
सिविल लाइन पुलिस ने आर्म्स एक्ट के 01 एवं आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में कार्रवाई की। साथ ही 05 गिरफ्तार वारंटियों की तामिली की गई। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के अंतर्गत 18 प्रकरणों में 18 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
थाना गोलबाजार:
गोलबाजार पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में कार्रवाई करते हुए 06 गिरफ्तार वारंटियों को पकड़ा गया। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के अंतर्गत 05 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
थाना मौदहापारा:
मौदहापारा पुलिस द्वारा अभियान के दौरान आर्म्स एक्ट के 03 प्रकरणों एवं आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त 03 गिरफ्तार वारंटियों की तामिली की गई तथा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत 13 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
थाना गंज:
गंज पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा 02 गिरफ्तार वारंटियों को पकड़ा गया। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत 12 प्रकरणों में 13 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
थाना कोतवाली:
कोतवाली पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के 02 प्रकरणों में 02 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 14 गिरफ्तार वारंटियों एवं 02 स्थाई वारंटियों की तामिली की गई। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के अंतर्गत धारा 170, 126 एवं 135(3) BNSS के 12 प्रकरणों में 12 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
अभियान की समग्र कार्यवाही
इस प्रकार 01 सितंबर से 07 सितंबर तक सेंट्रल ज़ोन में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए गए साप्ताहिक अभियान में—
आर्म्स एक्ट — 09 प्रकरण / 09 व्यक्ति
आबकारी एक्ट — 03 प्रकरण
गिरफ्तार वारंटी — 39
स्थाई वारंटी — 02
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई — 101 व्यक्ति
सेंट्रल ज़ोन पुलिस द्वारा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ वारंटियों की धरपकड़ और पूर्व अपराधियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई को अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। अभियान के माध्यम से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आ


