फूलचंद कॉलेज नवापारा के खेल मैदान के पास 01नग बटनदार धारदार बटंची चाकू के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर : दिनांक- .07.09.2026 के जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि समीर खान नामक व्यक्ति फूलचंद कॉलेज नवापारा के खेल मैदान के पास आम जगह पर एक नग बटनदार धारदार बटंची चाकू लेकर आने जाने वाले आम लोगों को चाकू लहराकर डरा धमका रहा है अपराध करने हथियार रखा है। मुखबिर की सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहान के मुखबिर के बताएं स्थान पहुंचकर मुखबीर के बताएं व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उक्त व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम समीर खान पिता मोहम्मद नासिर खान उम्र 27 वर्ष साकिन साहू मिष्ठान के बाजू तर्री रोड नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर का रहने वाला बताया जिसके पास से एक धारदार बटंची चाकू छिपा कर रखे मिला जिसे समक्ष गवाहान के जप्त कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाकर अपराध क्रमांक 254/2026 धारा- 25,27 आर्म्स एक्ट,का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को घटना के बारे में पूछताछ किया जो घटना दिनांक को अपराध जुर्म करना स्वीकार किया।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम – समीर खान पिता मोहम्मद नासिर खान उम्र 27 वर्ष साकिन साहू मिष्ठान के बाजू तर्री रोड नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर छ.ग


