गौ तस्कर, जंगल के रास्ते पैदल हांक कर ले जा रहे थे, गौ वंशों को झारखंड की ओर, मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम खरसोता का.
प्रकरण में थाना सिटी कोतवांली जशपुर में छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध.
नाम गिरफ्तार तस्कर – प्रेम सुधार राम उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम डड़गांव, चौकी मनोरा जिला जशपुर छ ग.
जशपुर : जशपुर में गौ-तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 गौ-वंशों को तस्करों के चंगुल से सकुशल मुक्त कराया है। सिटी कोतवाली क्षेत्र के खरसोता जंगल में तस्कर इन्हें बेरहमी से हांकते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.09.2026 की अपराह्न करीबन 01:00 बजे थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति बोरोकोना के जंगल के रास्ते से होते हुए खरसोता पुलिया के पास भारी मात्रा में गौ-वंशों को पैदल जल्दी जल्दी हांक कर, बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु ग्राम खरसोता रवाना हुआ गया, जहां पुलिया के पास पुलिस ने देखा कि कुछ व्यक्ति कुछ गौ-वंशों को पैदल हांक कर जल्दी जल्दी पैदल हांक कर ले जा रहे हैं, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा तत्काल घेरा बंदी की गई, इस दौरान पुलिस की टीम को देख कर संदिग्ध गौ तस्कर जंगल का फायदा उठाते हुए, गौ-वंशों को छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे, पुलिस के द्वारा पीछा कर मौके से एक संदिग्ध तस्कर को दबोचा लिया गया, उसके शेष दो साथी जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गए। पूछताछ पर पकड़े गए संदिग्ध ने अपना नाम प्रेम सुधार राम उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम डड़गांव, चौकी मनोरा जिला जशपुर छ ग का रहने वाला बताया। पुलिस के द्वारा मौके से 14 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद किया गया, पुलिस के द्वारा सभी 14 नग गौ वंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।पुलिस ने फरार गौ तस्करों को चिह्नित कर लिया है, पुलिस उनकी पतासाजी कर रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
मामले में पुलिस के द्वारा थाना सिटी कोतवांली में छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। पुलिस के द्वारा आरोपी प्रेम सुधार राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस प्रकरण की कार्यवाही व गौ-वंशों की सकुशल बरामदगी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, उपनिरीक्षक संजीव कायता, प्रधान आरक्षक संजीत, सविता व आरक्षक राम प्रताप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
प्रकरण कर बारे में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने 14 नग गौ-वंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया है व एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, पुलिस मामले में फरार आरोपियों की पतासाजी कर रही है, मामले में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा, ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है।


