आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी शहीद सुखचंद साहू की शहादत, सम्मान और श्रद्धांजलि के प्रतीक शहीद स्मारक निर्माण के लिए विधिवत हुआ भूमि पूजन!

आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी शहीद सुखचंद साहू की शहादत, सम्मान और श्रद्धांजलि के प्रतीक शहीद स्मारक निर्माण के लिए विधिवत हुआ भूमि पूजन!

शहीद सुखचंद साहू की स्मृति में शहीद स्मारक निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

शहीद के बलिदान एवं योगदान को स्मरण करते हुए किया गया स्मारक निर्माण का शुभारंभ

नारायणपुर : शहीद सुखचंद साहू की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने एवं उनके बलिदान को सम्मान देने के उद्देश्य से आज दिनांक 31.10.2026 को तहसीलपारा, नारायणपुर में शहीद स्मारक निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 03 की पार्षद श्रीमती संगीता जैन उपस्थित रहीं। उनके द्वारा शहीद स्मारक निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के आरआई भूषण देखमुख एवं रक्षित केंद्र नारायणपुर के सहायक उप निरीक्षक एवं लाइन ऑफिसर नीलकमल दिवाकर सहित शहीद परिवार के सदस्य श्रीमती भागवती साहू, श्रीमती सुनीता यादव एवं श्रीमती प्रमिला उसेंडी उपस्थित रहीं। साथ ही वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं वार्डवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

शहीद स्मारक का निर्माण शहीद सुखचंद साहू के बलिदान एवं स्मृतियों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह स्मारक उनके प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं श्रद्धांजलि का प्रतीक बनेगा।

नारायणपुर पुलिस शहीदों के बलिदान एवं उनके परिवारों के सम्मान के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।

Chhattisgarh