थाना गोलबाजार एवं ITMS रायपुर की त्वरित कार्रवाई
ऑटो में छूटा छात्रा का बैग सुरक्षित बरामद कर सौंपा गया
प्रार्थिया ने दिया रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को धन्यवाद
रायपुर : दिनांक 06 सितंबर 2026 को एक प्रार्थिया रायपुर रेलवे स्टेशन से ऑटो क्रमांक CG-04-LW-1048 में सवार होकर घड़ी चौक पहुंची थीं। हड़बड़ी में उनका बैग ऑटो में ही छूट गया था।बैग छूटने की सूचना मिलते ही ITMS (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) सेंटर और थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी कैमरों व तकनीकी माध्यमों से वाहन की तत्काल पड़ताल शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ऑटो चालक त्रिलोचन साहू निवासी प्रेम नगर, थाना गुढ़ियारी, रायपुर की पहचान कर उनसे संपर्क किया ।ऑटो चालक से समन्वय स्थापित कर बैग को सुरक्षित प्राप्त किया गया एवं सत्यापन उपरांत प्रार्थिया को उनका बैग सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। अपना सुरक्षित सामान वापस पाकर छात्रा ने ITMS टीम, थाना गोलबाजार पुलिस एवं ऑटो चालक की ईमानदारी व त्वरित सहयोग के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।


