नॉर्थ जोन पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी
धारदार चाकू रखने वाले 01 आरोपी एवं विधि से संघर्षरत 01 बालक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई साथ ही 04 बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
रायपुर : आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई के अनुक्रम में नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा थाना उरला एवं थाना खमतराई क्षेत्र में कार्रवाई की गई।
पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन आदित्य पांडे के नेतृत्व में तथा एसीपी उरला सुश्री पूर्णिमा लामा एवं एसीपी पंडरी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में संबंधित थाना पुलिस द्वारा उक्त कार्रवाई की गई।
आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
थाना उरला द्वारा धारदार हथियार लेकर घूम रहे आरोपी ज्ञानिक वर्मा उम्र 23 वर्ष, निवासी भीखम किराना स्टोर के पीछे, बीरगांव, थाना उरला के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी के कब्जे से 15 इंच लंबा धारदार चाकू बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई।
थाना खमतराई द्वारा भी आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
थाना खमतराई द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धारा 170 बीएनएसएस के तहत 04 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार सतर्कता एवं निगरानी रखी जा रही है। आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


