सब्जी मंडी के पास हाथ में धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा रहा था युवक! मोहन नगर पुलिस ने दबोचा, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर भेजा जेल

सब्जी मंडी के पास हाथ में धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा रहा था युवक! मोहन नगर पुलिस ने दबोचा, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर भेजा जेल

धमधा रोड सब्जी मंडी के पास धारदार हथियार लेकर आम लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोहन नगर पुलिस ने हथियार किया जप्त

मुखबिर से मिली सूचना पर मोहन नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धमधा रोड सब्जी मंडी के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।

आरोपी सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार रखकर आम लोगों को भयभीत कर रहा था, जिसे पुलिस टीम ने मौके से हिरासत में लिया।

पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लोहे का धारदार हथियार बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 625/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

दुर्ग : दिनांक 05.09.2026 को थाना मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि धमधा रोड सब्जी मंडी के पास, दुर्ग में एक व्यक्ति धारदार हथियार रखकर आम लोगों को डरा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

पुलिस टीम द्वारा संदेही व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में लेकर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से लोहे का धारदार हथियार बरामद हुआ। पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 625/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार अपने कब्जे में रखकर आसपास मौजूद आम लोगों को भयभीत किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार बरामद किया।

घटना स्थल

धमधा रोड सब्जी मंडी के पास, दुर्ग, थाना मोहन नगर क्षेत्र, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम – दीपक कुमार साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 58, उरला नहरपारा, दुर्ग, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़।

जप्त सामग्री – लोहे का 01 धारदार हथियार, अनुमानित कीमत 400 रुपये।

सराहनीय कार्य

उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर घूमने अथवा लोगों को डराने-धमकाने जैसी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस को सूचित करें। कानून व्यवस्था एवं आम नागरिकों की सुरक्षा प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Crime