अरपा बैराज बना अवैध शराब बिक्री का अड्डा! सिटी कोतवाली पुलिस की दबिश में दो आरोपी दबोचे गए, 6.480 लीटर देशी प्लेन शराब बरामद

अरपा बैराज बना अवैध शराब बिक्री का अड्डा! सिटी कोतवाली पुलिस की दबिश में दो आरोपी दबोचे गए, 6.480 लीटर देशी प्लेन शराब बरामद

आपरेशन प्रहार के तहत नशा के विरूद्ध सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही । २-अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी सिटी कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में । ३-आरोपी के कब्जे से 36 पाव देशी प्लेन शराब कुल 6.480 बल्क लीटर कीमती 3100रू को बरामद किया गया ।

नाम आरोपी – 01 – समीर यादव पिता लक्ष्मी यादव उम्र 19 वर्ष निवासी तिफरा राम मंदिर के पीछे गली थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग. । 02.- राज कुमार यादव पिता मनहरण यादव उम्र 26 वर्ष निवासी तिफरा राम मंदिर के पीछे गली थाना सिरगिट्टी बिलासपुर छ.ग. ।

बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा ” आपरेशन प्रहार’ के तहत थाना क्षेत्र में अवैध नशा के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नंगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.), के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी सिटी कोतवाली निरीक्षक देवेश सिंह राठौर द्वारा नशा के कारोबार करने वालो की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाए गया था कि दिनांक 05-09-26 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि अरपा बैराज पचरी घाट में दो व्यक्ति अपने मोटर सायकल स्कूटी क्रमांक’ सजी 10 / बीव्ही1079 में देशी प्लेन शराब को रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर मुखबीर पंचनामा तैयार कर हमराह स्टाफ मुखबीर के बताये हुए स्थान में गवाहों को साथ में लेकर दबिश दिया गया आरोपी – समीर यादव एवं राज कुमार यादव के कब्जे से 36 पाव देशी प्लेन शराब कुल 6.480 बल्क लीटर कीमती 3100रू को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2), 59 (क), आब. एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को विधिवत गिरफतार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Crime