प्रतिबंधित दिवस पर अवैध शराब का खेल ध्वस्त! ‘ऑपरेशन विश्वास’ में 13 आरोपी दबोचे, ₹41,680 की शराब और बिक्री की रकम समेत वाहन जब्त

प्रतिबंधित दिवस पर अवैध शराब का खेल ध्वस्त! ‘ऑपरेशन विश्वास’ में 13 आरोपी दबोचे, ₹41,680 की शराब और बिक्री की रकम समेत वाहन जब्त

जन्माष्टमी के अवसर पर घोषित प्रतिबंधित दिवस में अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस की जिलेभर में कार्रवाई, 13 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर दिनांक 04.09.2026 को घोषित प्रतिबंधित दिवस के दौरान दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की।

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 13 अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब बिक्री में संलिप्त 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से कुल 369 पौवा अवैध शराब कीमत ₹41,680 तथा बिक्री की रकम ₹2,570 सहित अन्य सामग्री जप्त की गई।

कार्रवाई में 01 मोबाइल फोन एवं 01 मोटर सायकल जप्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर दिनांक 04.09.2026 को प्रतिबंधित दिवस घोषित किए जाने के मद्देनजर दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के तहत जिलेभर में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

दुर्ग : पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत अवैध रूप से शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर दिनांक 04.09.2026 को घोषित प्रतिबंधित दिवस के दौरान अवैध शराब की बिक्री रोकने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया।

मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर थाना वैशाली नगर, मोहन नगर, पुरानी भिलाई, छावनी, जामुल, अमलेश्वर, नंदिनी नगर एवं उतई क्षेत्र में कुल 13 अलग-अलग स्थानों पर दबिश एवं घेराबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान 13 आरोपियों को मौके पर पकड़ा गया। आरोपियों की विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 369 पौवा अवैध शराब कीमत ₹41,680, शराब बिक्री की रकम ₹2,570, अपराध में प्रयुक्त 01 मोबाइल फोन एवं 01 मोटर सायकल जप्त की गई।

सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपियों द्वारा शासन द्वारा घोषित प्रतिबंधित दिवस के दौरान शराब अपने कब्जे में रखकर ग्राहकों को अवैध रूप से बिक्री की जा रही थी अथवा बिक्री के लिए रखी गई थी। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने संबंधित स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को शराब सहित पकड़ा।

घटना स्थल

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 13 पृथक-पृथक स्थान, जिनमें वैशाली नगर, मोहन नगर, पुरानी भिलाई, छावनी, जामुल, अमलेश्वर, नंदिनी नगर एवं उतई थाना क्षेत्र शामिल हैं।

आरोपी का नाम

1. चन्द्रकला देवी, उम्र 30 वर्ष, निवासी 18 नम्बर रोड, कैम्प-1, वैशाली नगर।

2. महेश साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी रुआबांधा बस्ती, भिलाई नगर।

3. सुभाष ठाकुर, उम्र 21 वर्ष, निवासी बाम्बे आवास, उरला, मोहन नगर।

4. अजय विश्वकर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी बाम्बे आवास, उरला, मोहन नगर।

5. घनश्याम ठाकुर, उम्र 48 वर्ष, निवासी सिरसाकला, पुरानी भिलाई।

6. संदीप कुमार, उम्र 40 वर्ष, निवासी नंदिनी रोड, सुभाष नगर, छावनी।

7. सागर सोनी, उम्र 34 वर्ष, निवासी रावण भाठा, जामुल।

8. सूरज धीवर, उम्र 20 वर्ष, निवासी बस्ती पारा, नारधा, जामुल।

9. घनश्याम वर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी पाहंदा, अमलेश्वर।

10. अशोक गेण्डरे, उम्र 51 वर्ष, निवासी पाहंदा, अमलेश्वर।

11. राजा डहरे, उम्र 19 वर्ष, निवासी मुरमुन्दा, नंदिनी नगर।

12. कलावती, उम्र 66 वर्ष, निवासी जोरातराई, उतई।

13. रहिपाल साहू, उम्र 60 वर्ष, निवासी कौर, उतई।

जप्त सामग्री

1. कुल 369 पौवा अवैध शराब, कीमत ₹41,680।

2. शराब बिक्री की रकम ₹2,570।

3. 01 मोबाइल फोन।

4. 01 मोटर सायकल।

सराहनीय कार्य

उक्त कार्रवाई में थाना वैशाली नगर, मोहन नगर, पुरानी भिलाई, छावनी, जामुल, अमलेश्वर, नंदिनी नगर एवं उतई पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीमों द्वारा प्राप्त सूचनाओं का सत्यापन कर विभिन्न स्थानों पर समन्वित रूप से दबिश एवं घेराबंदी करते हुए प्रतिबंधित दिवस के दौरान अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शासन द्वारा घोषित प्रतिबंधित दिवसों का पालन करें तथा अवैध शराब की बिक्री, भंडारण एवं परिवहन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के अवैध कारोबार को रोकने में पुलिस का सहयोग करें। ऐसे मामलों में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Crime