डिजिटल अरेस्ट’ से रहें सावधान! नॉर्थ जोन पुलिस ने साइबर जागृति अभियान में नागरिकों और वरिष्ठजनों को ठगी से बचाव के बताए जरूरी तरीके

डिजिटल अरेस्ट’ से रहें सावधान! नॉर्थ जोन पुलिस ने साइबर जागृति अभियान में नागरिकों और वरिष्ठजनों को ठगी से बचाव के बताए जरूरी तरीके

साइबर जागृति अभियान के तीसरे सप्ताह में नॉर्थ जोन पुलिस ने नागरिकों को साइबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट से बचाव के प्रति किया जागरूक

रायपुर : साइबर जागृति अभियान के तीसरे सप्ताह के अंतर्गत थाना पंडरी, थाना उरला एवं थाना खम्हारडीह क्षेत्र में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

थाना पंडरी क्षेत्र के नगर निगम दलदल सिवनी में आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों को साइबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। नागरिकों को बताया गया कि पुलिस, CBI, ED अथवा कोई अन्य सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट कर पैसे जमा करने का निर्देश नहीं देती।

साथ ही नागरिकों को संदिग्ध कॉल, लिंक एवं वीडियो कॉल पर OTP, PIN, पासवर्ड तथा बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने एवं साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।

थाना उरला क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनर्स के लिए डिजिटल अरेस्ट एवं फर्जी कॉल के संबंध में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 35 वरिष्ठ नागरिक/पेंशनर्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम में साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए तथा उपस्थित नागरिकों की शंकाओं का समाधान किया गया।

थाना खम्हारडीह के अंतर्गत खम्हारडीह बस्ती में साइबर जागृति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आम नागरिकों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, संदिग्ध लिंक एवं फर्जी कॉल से बचाव तथा OTP/PIN साझा नहीं करने के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रमों के दौरान नागरिकों को विशेष रूप से डिजिटल अरेस्ट से सावधान रहने, अनजान व्यक्ति द्वारा पुलिस/CBI/ED अधिकारी बनकर डराने या पैसे मांगने पर कॉल काटने तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने के लिए जागरूक किया गया।

नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Crime