अंजू यादव की मेहनत ने लिखी सफलता की नई कहानी! समूह से ऋण लेकर शुरू किया कारोबार, पक्का मकान और वाहन खरीदा, अब बनीं आत्मनिर्भर महिलाओं की मिसाल

अंजू यादव की मेहनत ने लिखी सफलता की नई कहानी! समूह से ऋण लेकर शुरू किया कारोबार, पक्का मकान और वाहन खरीदा, अब बनीं आत्मनिर्भर महिलाओं की मिसाल

स्व-सहायता समूह से मिली नई राह, लखपति दीदी बनीं अंजू यादव

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

कुनकुरी की रहने वाली अंजू यादव कभी आर्थिक परेशानियों से जूझ रही थीं। परिवार की जरूरतों को पूरा करने और आय का स्थायी साधन जुटाने में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

ऐसे समय में स्व-सहायता समूह से जुड़ना उनके जीवन में बदलाव की शुरुआत बना।

स्व-सहायता समूह के माध्यम से अंजू यादव को ऋण प्राप्त हुआ। इस राशि का उपयोग उन्होंने बकरी पालन के साथ-साथ एक फैंसी दुकान शुरू करने में किया।

मेहनत और लगन से उन्होंने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया, जिससे उनकी आमदनी में लगातार वृद्धि हुई और परिवार को आर्थिक मजबूती मिली।

आज अंजू यादव न केवल अपने परिवार की जरूरतें बेहतर तरीके से पूरी कर रही हैं, बल्कि उन्होंने अपनी मेहनत और आय से खुद का पक्का मकान बनवाया और एक वाहन भी खरीदा। आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते हुए उनका जीवन अब दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन गया है।

सरकार की इस पहल से अंजू यादव की आजीविका और आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आया है। अपने जीवन में आए इस सकारात्मक बदलाव के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी पहल का स्वागत किया।

Jashpur