नाबालिगों को बनाया शराब तस्करी का मोहरा! ₹500-₹500 देकर कराता था अवैध परिवहन, पुलिस की घेराबंदी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 92 पाव देशी शराब बरामद

नाबालिगों को बनाया शराब तस्करी का मोहरा! ₹500-₹500 देकर कराता था अवैध परिवहन, पुलिस की घेराबंदी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 92 पाव देशी शराब बरामद

बलौदाबाजारभाटापारा पुलिस की अवैध शराब तस्करों एवं माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई:

भारी मात्रा में देशी मसाला शराब के साथ आरोपी ओम प्रकाश उर्फ राजा साहू गिरफ्तार!

किराये पर विधि से संघर्षरत बालकों का इस्तेमाल करने वाले मुख्य सरगना का पर्दाफाश:

500-500 की रोजी का लालच देकर नाबालिगों से करा रहा था शराब की तस्करी!

साइबर सेल एवं भाटापारा ग्रामीण पुलिस की संयुक्त कार्रवाई:

आरोपी से 9200 कीमत मूल्य का 92 पाव देशी शराब किया गया जप्त

सांथ ही अवैध रूप से शराब तस्करी में, प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त!

बलौदाबाजार-भाटापारा : जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में अवैध रूप से शराब की बिक्री एवं परिवहन पर सख्त अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के निर्देशों के तहत साइबर सेल बलौदाबाजार एवं थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग बालकों को लालच देकर शराब तस्करी कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण व पुलिस कार्रवाई:- आज दिनांक 21/08/2026 को साइबर सेल बलौदाबाजार एवं थाना भाटापारा ग्रामीण की संयुक्त टीम द्वारा भारी मात्रा में अवैध देशी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ दो संदेहियों को पकड़कर अग्रिम कार्रवाई हेतु थाना भाटापारा ग्रामीण लाया गया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में विधिवत कार्रवाई की गई। पूछताछ पर दोनों वाहन चालकों के विधि से संघर्षरत बालक होना पाया गया।

मेमोरेंडम एवं मुख्य आरोपी का खुलासा:- विधि से संघर्षरत दोनों बालकों से बारीकी से पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि ग्राम सिद्धबाबा निवासी ओमप्रकाश उर्फ राजा साहू उन्हें ₹500-₹500 की रोजी (दिहाड़ी) का लालच देकर शराब खरीदवाता था और अवैध रूप से शराब का परिवहन करवाता था। विधि से संघर्षरत दोनों बालकों के मेमोरेंडम एवं संकलित साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर मुख्य आरोपी ओमप्रकाश उर्फ राजा साहू को गिरफ्तार कर लिया।

जब्ती एवं बरामदगी:

गवाहों के समक्ष आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री जब्त की गई:

1. अवैध देशी शराब: 180ml वाली 73 नग रोमियो एवं 19 नग शेरा (कुल 92 पाव देशी मसाला शराब, कुल मात्रा: 16.56 बल्क लीटर, कीमत करीब ₹9,200)।

2. परिवहन में प्रयुक्त वाहन: 01 नग बिना नंबर वाली होंडा शाइन मोटरसाइकिल (कीमत करीब ₹40,000)।

3. (कुल जुमला जप्त मशरूका कीमत: ₹49,200/-)

वैधानिक कार्रवाई:- आरोपी ओमप्रकाश उर्फ राजा साहू एवं विधि से संघर्षरत बालकों का यह कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं बाल न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम (JJ Act) की धारा 78 के तहत दंडनीय अपराध पाए जाने पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 477/2026 दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मुख्य आरोपी ओमप्रकाश उर्फ राजा साहू को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है, वहीं प्रकरण में शामिल विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध पृथक से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी- ओमप्रकाश साहू उर्फ राजा साहू पिता राधेश्याम साहू उम्र: 21 वर्ष निवासी: ग्राम सिद्धबाबा, भाटापारा थाना भाटापारा ग्रामीण,

Crime