खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई,दूषित दशा मे रखे 92 किलो चमचम कराया गया नष्ट
बलौदाबाजार : कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिले मे 7 दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान “बने खाबो-बने रहिबो 2.0” संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी मे शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान एक होटल मे
अस्वच्छ और दूषित दशाओं में चमचम मिठाई तैयार किया जा रहा था,मौके पर मौजूद लगभग 92 किलोग्राम चमचम मिठाई को तत्काल ज़ब्त कर नष्ट कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरु नानक वार्ड, भाटापारा में नीरज कुमार मूल निवासी रोशंगपुर, जिला औरैया उत्तर प्रदेश द्वारा खुले में, बेहद अमअस्वच्छ माहौल में जहाँ मक्खियों भिनभिना रही थीं चमचम मिठाई का निर्माण किया जा रहा था। जब टीम ने संचालक से खाद्य लाइसेंस या पंजीयन संबंधी दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत करने में पूरी तरह असमर्थ रहा। अस्वच्छ और दूषित दशाओं में मिठाई तैयार किए जाने के कारण खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मौके पर ही चमचम के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इसके साथ ही जनमस्वास्थ्य को होने वाले संभावित खतरे को देखते हुए मौके पर मौजूद लगभग 92 किलोग्राम चमचम मिठाई को तत्काल ज़ब्त किया गया और नष्टीकरण की कार्रवाई हेतु नगर निगम की गाड़ी को सौंप दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इम गंभीर लापरवाही और अवैध संचालन पर मख्त रुख अपनाते हुए संबंधित निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव मे बंद करवा दिया है। इसके साथ ही संचालक को लिखित में कड़े निर्देश दिए गए हैं कि आगामी आदेश तक किसी भी प्रकार का निर्माण या व्यावसायिक कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। त्योहारों और सामान्य दिनों में भी मिलावटखोरों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।


