शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, 10 साल पुराने मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अंबिकापुर में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, 10 साल पुराने मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अंबिकापुर में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

अंबिकापुर : प्रार्थिया थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2016 से 15/08/26 के मध्य पीड़िता के जानपहचान का युवक अभिषेक कुमार यादव साकिन बड़सरा भैयाथान जिला सूरजपुर हाल मुकाम गांधीनगर बिजली ऑफिस गली थाना गांधीनगर द्वारा प्रार्थिया को शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया है और अब पीड़िता से शादी करने से इंकार कर रहा है, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 516/26 धारा 69 बी. एन. एस. व एसटी/एससी एक्ट की धारा 3 (2) v का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा पीड़िता का कथन लेखबद्ध कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी अभिषेक यादव को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम अभिषेक यादव आत्मज रामनारायण यादव उम्र 31 वर्ष साकिन बड़सरा थाना भैयाथान जिला सूरजपुर हाल मुकाम गांधीनगर बिजली ऑफिस गली थाना गांधीनगर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर उप निरीक्षक दिलीप दुबे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भारतीय मार्कण्डेय, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, महिला आरक्षक सरस्वती आरक्षक राहुल सिंह, रमन मण्डल सक्रिय रहे।

Crime